: शिक्षक महासंघ और शासन की वार्ता अब 25 को
Tue, Oct 17, 2023
लखनऊ/बलिया। लखनऊ में महानिदेशक कार्यालय पर धरना के दौरान महानिदेशक द्वारा लिखित रुप से दिए जाने के बावजूद 16 को शासन स्तर से होने वाली वार्ता बीते कल नहीं हो पाई अब प्रमुख सचिव एम के एस सुन्दरम और शिक्षक महासंघ के पदाधिकारीगण के बीच यह वार्ता 25 अक्टूबर को होगी।
महानिदेशक स्कूली व माध्यमिक शिक्षा विजय किरण आनन्द ने बतया है कि शिक्षकों की मांग पर मंथन जारी है। हर मुद्दे को हल करने की कोशिश होगी।ऐसे में इसे टालने का निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय हैं कि बीते 9 अक्टूबर को शिक्षकों द्वारा महानिदेशक कार्यालय का धेराव किया गया था।शिक्षकों की मांगो में पुरानी पेंशन बहाली,पदोन्नति, उपार्जित/प्रतिकर अवकाश,कैशलेस उपचार और पद का न्यूनतम वेतन 17140 तथा 18150 दिए जाने की मांग की ग ई है।
: शिक्षामित्र गोपाल जी सिंह को दी ग ई श्रद्धांजलि
Mon, Oct 16, 2023
बलिया।शिक्षाक्षेत्र बेलहरी के प्राथमिक विद्यालय राजपुर पर तैनात शिक्षामित्र गोपाल जी सिंह का इलाज के दौरान गत दिनों निधन हो गया था।हल्दी स्थित बी आर सी बेलहरी पर एक शोक सभा आयोजित कर शिक्षामित्रों और शिक्षकों द्वारा दिवंगत गोपाल जी सिंह को सभी ने अपनी ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किया और अंत में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कमसेकम 500 रुपये का सहयोग सभी शिक्षक और शिक्षामित्र करेंगे।यह सहयोगराशि अजय चौबे के क्यूआर कोड पर भी भेंजा जा सकता है। बैठक में बेलहरी ब्लाक शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष मंजूर,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बेलहरी के मंत्री शशि कान्त ओझा,बृज किशोर पाठक,दिवंगत शिक्षा मित्र गोपाल जी सिंह के ईंचार्ज प्रधानाध्यापक अजय चौबे, अनुज सिंह आदि बहुत सारे शिक्षक और शिक्षमित्र श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित रहे।
: बेलहरी तथा दुबहर ब्लाक की आडिट टली
Sat, Oct 14, 2023
बलिया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के बीच हुई वार्ता में आज बहुतायत शिक्षकों के पितृ विसर्जन (घाट पर जाने व सिर मुड़वाने,पिण्डदान)के कारण आज होने वाला शिक्षा क्षेत्र बेलहरी और शिक्षा क्षेत्र दुबहर में प्रस्तावित आज के आडिट को टाल दिया गया है।
उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने दूरभाष पर दिया है।