BREAKING NEWS

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

खेल मैदान में खेलने को लेकर हुए झगड़े में एक को लगी चाकू,स्थिति सामान्य इलाज के बाद डिस्चार्ज

Advertisment

: फसल कटाई को लेकर यूपी बिहार के किसानों के बीच खूनी संघर्ष,क ई किसान घायल

Admin

Tue, Mar 25, 2025
डीएनएन। हल्दी (बलिया)। 25मार्च। यूपी बिहार सीमा पर गंगा नदी के इस पार हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट के लोगों व बिहार के लोगों के बीच खेत की फसल कटाई को लेकर मंगलवार के दिन मारपीट हो ग ई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार किसान मंगलवार की सुबह गंगा नदी के इस पार बिहार क्षेत्र अंतर्गत अपने खेत में मंसूर व सरसों की फसल काटने गए थे तभी खेत की सीमा को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच बिहार के कुछ किसान लाठी डंडे के साथ वहां आ गए और यूपी के किसानों पर टूट पड़े। जिसमें एक पक्ष हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी शिव चरण यादव, कन्हैया सिंह, दीनदयाल सिंह, राजेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, संतोष सिंह तथा बिहार के चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे ग्रामीण घायलों को लेकर हल्दी थाने पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी ले जाकर इलाज कराया। घायलों द्वारा लिखित तहरीर स्थानीय पुलिस को दी गई लेकिन मामला बिहार क्षेत्र का होने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। थानाध्यक्ष हल्दी विश्वदीप सिंह ने बताया कि मौके पर गए थे और वहां बिहार के नैनीजोर थाना प्रभारी तथा अन्य किसानों से बात किया तो पता चला कि घटना बिहार क्षेत्र की है इसलिए हमारे यह मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। बिहार के नैनीजोर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना बिहार की है। बिहार के भी चार लोग घायल है। अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। आज के घटनाक्रम को लेकर गायघाट गांव के किसानों ने बताया कि बाबूबेल मौजा 800 एकड़ में फैला है। जहां 200 बीघा पर विवाद कायम है  प्रत्येक वर्ष बुआई, जुताई, कटाई के समय सीमा पर विवाद गहराता है। प्रत्येक वर्ष बुआई, जुताई के समय व फसल-कटाई मजिस्ट्रेट, लेखपाल, कानूनगो, पीएसी की निगरानी में की जाती थी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें