BREAKING NEWS

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

खेल मैदान में खेलने को लेकर हुए झगड़े में एक को लगी चाकू,स्थिति सामान्य इलाज के बाद डिस्चार्ज

Advertisment

: पटरी दुकानदारों के लिए नगर पालिका ने चिन्हित किया गली/स्थान,इससे प्रमुख चौराहों और स्थानों की बनी रहेगी सुन्दरता

Admin

Sat, Jan 18, 2025
बलिया। जिलाधिकारी बलिया के निर्देश के क्रम में नगर पालिका परिषद बलिया में अवैध अतिक्रमण को हटाते हुए यातायात के दृष्टि से सुगम बनाने एवं प्रमुख चौराहे एवं तिराहे के सुन्दरीकरण कराये जाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया है जिसमें प्रमुख व्यवसायिक स्थलों एवं चौराहे/तिराहे पर अवैध अतिक्रमण एवं फुटकर व्यवसायियों द्वारा फुटकर सामान बेचा जा रहा था जिसके कारण जाम के साथ दुर्घटना की प्रबल समस्या बनी रहती थी इसके लिए स्ट्रीट वेंडर/फुटकर व्यवसायी/ठेले वाले के लिए निम्नलिखित वैकल्पिक स्थल चिन्हित किये गये है, जिसमें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आवंटित किया जायेगा इसके लिए सभी फुटकर व्यवसायियों से अपील की जा रही है कि नगर पालिका परिषद बलिया में बने विशेष काउण्टर में अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। स्ट्रीट वेेन्डिंग जोन निम्नलिखित है- 1- कासिम बाजार में गुरुद्वारा के पीछे वाली गली 2- शीशमहल के पीछे वाली गली 3- हनुमान गढ़ी के पीछे वाली गली 4- रामलीला मैदान के पीछे वाली गली 5- कटहल नाला के निकट से एक्सप्रेस वे के मध्य का स्थल इस प्रकार कुल 15 से अधिक गलियां चिन्हित की गयी है, जिसके लिए समस्त स्ट्रीट वेंडर/फुटकर व्यवसायी/ठेले वाले आदि लोग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर नगर पालिका परिषद बलिया में बने विशेष काउण्टर में अधिकृत किये गये कर निर्धारण अधिकारी मो0 नं0 7607018426 के यहां अपना रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करें। कुल 15 से अधिक गलियां चिन्हित की गयी है, जिसके लिए समस्त स्ट्रीट वेंडर/फुटकर व्यवसायी/ठेले वाले आदि लोग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर नगर पालिका परिषद बलिया में बने विशेष काउण्टर में अधिकृत किये गये कर निर्धारण अधिकारी मो0 नं0 7607018426 के यहां अपना रजिस्ट्रेशन कराकर अपना स्थान सुरक्षित करा लें।उक्त आशय की जानकारी मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन जी ने जिलाधिकारी,बलिया के हवाले से दी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें