: मकर संक्रांति को लेकर पुलिस सतर्क,पुलिस अधिक्षक के नेतृत्व में किया गया स्नान घाटों का सघन निरीक्षण
Admin
Sun, Jan 12, 2025
बलिया। आज मकर संक्रान्ति (खिंचड़ी) स्नान की तैयारियों के संबंध में *पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह* द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले *श्रीरामपुर घाट* व *माल्देपुर घाट* का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा घाट पर सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण कर, घाटों पर मौजूद नाविकों से बातचीत कर सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर गौरव कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक पीआरओ नि0 चन्द्रभाष्कर द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली योगेन्द्र बहादुर सिंह सहित अन्य अधिकारी एंव कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
