: अन्तर्राज्यीय सीमा पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा की ग ई चेकिंग,भरौली पुल पर रात्रि और सुबह दोनों समय की ग ई चेकिंग
Admin
Mon, Feb 3, 2025
बलिया।02फरवरी 2025 की मध्यरात्रि में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह* द्वारा अंतर्राज्यीय सीमा भरौली पुल नरही व चितबड़ागांव का मध्य रात्रि में आकास्मिक निरीक्षण किया गया । अन्तर्राज्यीय सीमा को आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों का चेकिंग किया गया ।पुलिस कप्तान द्वारा भरौली पुल नरही का आज दिनांक 03.02.2025 को प्रातः काल में भी औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर, क्षेत्राधिकारी सदर व प्रभारी निरीक्षक नरही को निर्देशित किया गया कि यातायात व्यवस्था को सूचारू रुप से बनाये रखें एवं संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखें । अन्तर्राज्यीय सीमा पर किसी भी प्रकार की कोई अवैध गतिविधियां न होने पायें ।
पुलिस अधीक्षक ने आज बसन्त पञ्चमी की अमृत स्नान पर्व की दृष्टिगत ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियों को भी चेक किया गया, सभी को निर्देशित किया गया कि सभी विशेष सतर्कता बनाये रखें एवं श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी भी प्रकार का कोई परेशानी न हो ।
विज्ञापन
