: बांसडीह पुलिस ने उन नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने पुलिस टीम पर हमला किया
Admin
Sat, Sep 7, 2024
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया विक्रान्त वीर* के कुशल निर्देशन में जनपद में हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व क्षेत्राधिकारी बांसडीह के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक बांसडीह के नेतृत्व में थाना बांसडीह पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही ।
उल्लेखनी है कि का0 मानस सिंह व का राहुल पटेल क्राइम मानीटर थाना बांसडीह बलिया थाना हाजा से रवाना होकर मैरीटार चौराहे पर मौजूद थे कि सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिधौली मैरीटार श्रीवास्तव के हाता के सामने मेन रोड पर प्रथम पक्ष के कन्हैया कुमार पुत्र अक्षयलाल निवासी सुगईबान थाना सुखपुरा बलिया, निधी कुमारी व शिद्धी कुमारी पुत्रीगण जितेन्द्र राजभर, संजू देवी पत्नी जितेन्द्र राजभर निवासीगण गंगभेव थाना बांसडीह बलिया अन्य अज्ञात 08 व्यक्ति द्वितीय पक्ष के ओम प्रकाश राजभर पुत्र स्व जगन राजभर, रूबी देवी पत्नी बब्बू राजभर, मरचिया देवी पत्नी स्व जगन राजभर निवासीगण गंगभेव थाना बांसडीह बलिया के बीच आपस में गाली गलौज करते हुए लाठी डण्डा व राड से मार पीट कर रहे है । एकत्रित लोगो में से कुछ लोग ईट पत्थर चला रहे है। दोनों को आक्रोशित देखकर लगा कि दोनों पक्षकार एक दूसरे पर आक्रामक होकर जान लेने पर अमादा है। उक्त सूचना पर का0 मानस सिंह व का0 राहुल पटेल द्वारा उभय पक्षो को शांत कराने का प्रयास किया गया तो सभी लोग उत्तेजित होकर पुलिस बल पर हमलावर हो गये तथा धमकी देने लगे । एकत्रित भीड़ एवं आक्रोशित लोगो को मार पीट करता हुआ देखकर थाने पर सूचना देकर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। मारपीट कर रहे उभय पक्षों के (महिला व पुरूष) मौके पर घायल अवस्था में पड़े है और मारपीट में आयी चोटो के कारण दर्द से कराह रहे है। सभी को सरकारी वाहनों से लाकर प्राथमिक उपचार कराया गया लेकिन जिस तरह दोनों पक्षकार आपस में आक्रोशित होकर मारपीट कर रहे थे समय पर पुलिस बल नही जाता तो किसी की जान चली जाती । मारपीट कर रहे व पुलिस पर हमला करने वाले 07 नफर अभियुक्तगण 01.कन्हैया कुमार पुत्र अक्षयलाल निवासी सुगईबान थाना सुखपुरा जनपद बलिया 02. ओमप्रकाश राजभर पुत्र स्व0 जगन राजभर निवासी गंगभेव थाना बांसड़ीह जनपद बलिया 03. निधि कुमारी पुत्री जितेन्द्र राजभर निवासी गंगभेव थाना बांसडीह जनपद बलिया 04. सिद्धी कुमारी पुत्री जितेन्द्र राजभर निवासी गंगभेव थाना बांसडीह जनपद बलिया 05. संजू देवी पत्नी जितेन्द्र राजभर निवासी गंगभेव थाना बांसडीह जनपद बलिया 06. रूबी देवी पत्नी बब्बू राजभर निवासी कनुआन थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर वर्तमान पता गंगभेव थाना बांसडीह जनपद बलिया 07. मरचिया देवी पत्नी स्व0 जगन राजभर निवासी गंगभेव थाना बांसडीह जनपद बलिया को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर आवश्क विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया गया ।
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 282/24 धारा धारा 109/191(2)/115(2) /351(2)/352/132/125 बीएनएस थाना बांसडीह बलिया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 सागर कुमार रंगू थाना बांसडीह बलिया ।
2.का0 अमित मौर्या थाना बांसडीह बलिया ।
3.का0 प्रमोद कुमार थाना बांसडीह बलिया ।
4.का0 संदीप यादव थाना बांसडीह बलिया ।
5.म0का0 हेमलता थाना बांसडीह बलिया ।
6.म0का0 शीलू वर्मा थाना बांसडीह बलिया ।
शामिल रहे।
विज्ञापन
