BREAKING NEWS

नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ॰ ईरज रजा ने अपने कार्यालय पहुंच कर पद भार ग्रहण किया

पकड़े गये चोर के कब्जे से सोना चान्दी के आभूषण बरामद

तीन दिन कार्य बहिष्कार करके मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय पर धरना देंगे

राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौपकर राष्ट्रपति से रखी मांग

बिना विनियमन शुल्क जमा किए खनन और ईंट पथाई पर होगी कारवाई

Advertisment

थाना कोतवाली बलिया पुलिस ने धारा 87 BNS से सम्बंधित 1अभियुक्त गिरफ्तार : अभियुक्त की गिरफ्तारी के साथ ही पीड़िता सकुशल बरामद

बलिया । पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया संजय वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम को मिली सफलता।

उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 25 अगस्त को थाना कोतवाली पुलिस टीम के उ0नि0 आदित्य कुमार मय हमराह के साथ अपहृता/पीड़िता के लोकेशन जयपुर राजस्थान के पते पर पहुँचकर थाना हरमाड़ा जयपुर शहर के पुलिस बल की मदद से अपहृता/पीड़िता व अभियुक्त की तलाश की गई । तो पता चला कि अभियुक्त व अपह्यता अपने घर बलिया के लिए निकल चुके है । तत्पश्चात थाना कोतवाली के पुलिस बल वापस जनपद बलिया आयी । मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त के पीड़िता व अभियुक्त पालिटेक्निक कालेज बलिया के कैंपस मे ग्राउंड के पास अभियुक्त राज राजभर पुत्र चंदन राजभर निवासी तिखमपुर थाना कोतवाली जनपद बलिया उम्र 19 वर्ष को समय करीब 14.00 बजे गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

सम्बन्धित अभियोग-

1. मु0अ0सं0 46/2026 धारा 87 BNS थाना कोतवाली जनपद बलिया

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

1. राज राजभर पुत्र चंदन राजभर निवासी तिखमपुर थाना कोतवाली जनपद बलिया उम्र 19 वर्ष

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1. उ0नि0 आदित्य कुमार चौकी प्रभारी शिवपुर दियर थाना कोतवाली, बलिया

2. का0 घनश्याम यादव थाना कोतवाली, बलिया

3. म0का0 ज्योति सिंह द्वितीय थाना कोतवाली, बलिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें