BREAKING NEWS

29 नवम्बर तक 4दिन चलेगा विशेष पुनर्निरीक्षण अभियान. हर बूथ पर BLO मौजूद रहेगे

छठ व्रतियों में छठ पूजन हेतु फल आदि पूजन सामग्री,परिवहन मंत्री के सौजन्य से

सम्बंधित को दिए गये निर्देश,छठपूजा को सकुशल सम्पन्न कराने स्वच्छ वातावरण देने का प्रयास

कार्यकर्ताओं में उत्साह, चन्द्रन बदन मिश्र ने किया स्वागत

ददरी मेले में पशु लेकर आने वाले व्यापारियों को नही रोकेगी पुलिस

Advertisment

मतदाता सूची में नाम दर्ज करने का आखिरी मौका : 29 नवम्बर तक 4दिन चलेगा विशेष पुनर्निरीक्षण अभियान. हर बूथ पर BLO मौजूद रहेगे

Ajay Mishra

Tue, Nov 17, 2026

बलिया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत मंगलवार को जनपद की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम जांचने की अपील की है। जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्रों 357-बेल्थरा रोड (अ.जा.), 358-रसड़ा, 359-सिकंदरपुर, 360-फेफना, 361-बलिया नगर, 362-बांसडीह एवं 363-बैरिया की प्रारूप मतदाता सूची संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), पदाभिहित स्थलों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के तहसील कार्यालयों तथा जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध है। मतदाता सूची का ऑनलाइन अवलोकन एनआईसी बलिया की वेबसाइट ballia.nic.in के डीईओ पोर्टल पर भी किया जा सकता है। नाम जुड़वाने और संशोधन के लिए भरें निर्धारित फार्म जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि किसी पात्र नागरिक का नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो वह नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 भर सकता है। मतदाता सूची से किसी नाम को हटाने के लिए फार्म-7 तथा नाम, पता अथवा अन्य प्रविष्टियों में संशोधन कराने और विधानसभा क्षेत्र के अंदर या एक विधानसभा क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरण के लिए फार्म-8 भरना होगा। इन फार्मों को संबंधित बीएलओ के पास ऑफलाइन जमा करने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। नवंबर में चार दिन चलेगा विशेष अभियान मतदाता सूची पुनरीक्षण के अंतर्गत 21 एवं 22 नवंबर तथा 28 एवं 29 नवंबर 2026 को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन तिथियों पर प्रत्येक मतदेय स्थल पर बीएलओ प्रारूप मतदाता सूची एवं निर्धारित प्रपत्रों के साथ मौजूद रहेंगे। नागरिक अपने दावे और आपत्तियां मौके पर ही प्रस्तुत कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने की अपील जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने सभी पात्र पुरुषों एवं महिलाओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में मतदाता सूची का अवलोकन कर अपना नाम अवश्य सुनिश्चित करें। जिन पात्र नागरिकों का नाम सूची में शामिल नहीं है, वे निर्धारित फार्म भरकर नाम दर्ज कराने की कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि यह मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और त्रुटियों को दूर करने का महत्वपूर्ण अवसर है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने लोकतांत्रिक मताधिकार से वंचित न रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें