भाजपा के बूथ अध्यक्षों ने पिण्डारी,पण्डितपुरा और बसुधरपाह में बांटें : छठ व्रतियों में छठ पूजन हेतु फल आदि पूजन सामग्री,परिवहन मंत्री के सौजन्य से
Ajay Mishra
Sat, Nov 14, 2026
हल्दी(बलिया)। क्षेत्र के पिंडारी ग्राम पंचायत में छठ महापर्व के अवसर पर समाजसेवी व भाजपा बूथ अध्यक्ष जितेन्द्र यादव उर्फ जीतू के नेतृत्व में छठ व्रतियों और जरूरतमंद परिवारों के बीच शनिवार को पूजा सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान करीब 120 लोगों को छठ पूजा में उपयोग होने वाली विभिन्न सामग्रियां उपलब्ध कराई गईं। वितरण कार्यक्रम में पंडितपुरा के बूथ अध्यक्ष सत्यम पाण्डेय व बसुधर पाह ग्राम पंचायत के बूथ अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने भी अपने-अपने बूथों पर वितरण किया।
कार्यक्रम में छठ व्रतियों के बीच सूप,नारियल, अगरबत्ती,चुनरी समेत अन्य पूजन सामग्रियों का वितरण किया गया। सामग्री मिलने पर व्रतियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की ग ई है। यह कार्यक्रम दुबहड़ मंडल के भाजपा अध्यक्ष रिंकू दुबे और शक्ति केंद्र प्रभारी राजेन्द्र पांडेय के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रतिनिधि हर्ष नारायण सिंह भी विशेष रूप से शामिल हुए।
इस अवसर पर हर्ष नारायण सिंह और रिंकू दुबे ने छठ महापर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छठ लोक आस्था का महान पर्व है। यह आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और स्वच्छता का संदेश देता है। उन्होंने व्रतियों से पूजा के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और गंगा घाटों व अन्य जलाशयों पर सावधानी बरतने की अपील की। हर्ष नारायण सिंह ने कहा कि पर्व के अवसर पर जरूरतमंद व्रतियों की सहायता करना सामाजिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से पूजा सामग्री का वितरण किया गया,ताकि किसी भी व्रती को पूजा करने में परेशानी नहीं हो। इस कार्यक्रम के माध्यम से आपसी सहयोग और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया गया।
विज्ञापन
