जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अबीर-गुलाल लगाकर व गले मिलकर खेली होली : पुलिस लाइन के सभागार में जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक,क्षेत्राधिकारी और सभी जवानों ने होली का जश्न मनाया और किया डांस
बलिया। जिलाधिकारी बलिया व पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा फूल व गुलाल के साथ पुलिस लाइन मीटिंग हाल में जनपद के समस्त अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी के साथ खेली गयी होली ।
पुलिस लाइन बलिया में आयोजित हुआ पुलिस होली मिलन समारोह, हर्षो उल्लास के साथ सभी अधिकारीगण हुए शामिल ।
एक-दूसरे को रंग/ गुलाल लगाकर, गले मिलकर खेली गयी होली, सभी ने धूम धाम से मनाई होली, होली के गानों पर पुलिस के जवानों ने किया डांस ।
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 05.03.2026 को जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा जनपद बलिया के अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला एवं अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर तथा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष, समस्त शाखा प्रभारियों, पुलिस कार्यालय, प्रशिक्षु आरक्षियों व पुलिस लाइन के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ फुलों व रंग गुलाल लगाकर खेली गयी होली, सभी से गले मिलकर होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गयी । होली मिलन समारोह के दौरान उपस्थित सभी पुलिस अधि0/कर्मचारीगण को जलपान कराया गया । होली मिलन समारोह में पुलिस के जवानों द्वारा होली के गानों पर डांस भी किया गया ।
विज्ञापन
