BREAKING NEWS

निरीक्षण के पश्चात सर्व सम्बन्धित को दिए गये आवश्यक दिशा निर्देश

अपना नाम जुड़वाएं,संसोधन कराएं और देखें मतदाता सूची में अपना नाम,सभी बूथों पर बी एल ओ रहेंगे उपस्थित

एल आर एल एम व लेखाकार कक्ष की फाईलों का किया जांच,जर्जर भवनों का ध्वस्तिकरण व नये का प्रस्ताव देने को कहा

तहसील दिवस में 119 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 12 का हुआ मौके पर निस्तारण

प्रदेश के मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों ने किया 22 फरवरी से आन्दोलन का एलान,26 को बड़ा धरना-प्रदर्शन

Advertisment

22 फरवरी रविवार को विशेष पुनर्निरीक्षण अभियान : अपना नाम जुड़वाएं,संसोधन कराएं और देखें मतदाता सूची में अपना नाम,सभी बूथों पर बी एल ओ रहेंगे उपस्थित

Ajay Mishra

Sat, Feb 21, 2026

बलिया। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने जानकारी दी है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत दावा एवं आपत्ति अवधि में अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने तथा सूची को त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चार विशेष अभियान दिवस आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के निर्देशानुसार पहले 11 जनवरी, 18 जनवरी और 31 जनवरी 2026 को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जा चुके हैं। इसी क्रम में रविवार, 22 फरवरी 2026 को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर चौथा विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान की सफलता के लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। विशेष अभियान दिवस पर प्रत्येक मतदेय स्थल पर प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे। उनके पास 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची तथा पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6, 6ए, 7 और 8 उपलब्ध रहेंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जाएगी, जहां मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को अभियान की जानकारी देकर उनका सहयोग लिया जाएगा। सभासदों, ग्राम प्रधानों और स्वयंसेवकों की भी नियमानुसार सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। विशेष अभियान दिवस के प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भ्रमणशील रहेंगे। अपर जिलाधिकारी ने जनपद के नागरिकों से अपील की है कि 22 फरवरी 2026 को अपने-अपने बूथ पर पहुंचकर 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित मतदाता सूची में अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र सदस्य का नाम सूची में दर्ज नहीं है या 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवक-युवतियों का नाम शामिल नहीं है, तो वे फॉर्म-6 भरकर संबंधित बीएलओ को जमा करें। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में दर्ज प्रविष्टियों में किसी प्रकार की त्रुटि सुधारने के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकता है। साथ ही मतदाता ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। प्रशासन ने अधिक से अधिक नागरिकों से अभियान में सहभागिता कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने की अपील की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें