दोकटी थाना क्षेत्र में चाकूबाजी व आपसी विवाद में एक की मृत्यु दो घायल : दोकटी में विवाद में एक युवक द्वारा अपने पिता व दो भाईयों को चाकू मारी जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी,हुई गिरफ्तारी
Ajay Mishra
Sat, Feb 14, 2026
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व वाँछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी के कुशल मार्गदर्शन व प्रभारी उ0नि0 आशुतोष मध्देशिया के कुशल नेतृत्व में थाना दोकटी पुलिस टीम द्वारा चाकू से गोदकर अपने पिता कि हत्या करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त व 01 नफर अभियुक्ता की गिरफ्तारी में मिली बड़ी सफलता ।
उल्लेखनीय है कि प्रार्थिनी चिन्ता देवी पत्नी लालजी यादव यू ग्रा0 भगवानपुर थाना दोकटी जि0 बलिया (उ0प्र0) द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरे खुद के पुत्र मुकेश यादव के द्वारा पत्नी पुष्पा देवी के परिवारिक कलह कि बात बताने व उकसाने पर मुकेश यादव द्वारा चाकू से अपने पिता को मारने लगना व बीच बचाव करने आऐ खुद के भाई राकेश यादव व गोविन्द यादव को भी चाकू से मारना जिससे मौके पर मेरे पति व मेरे दोनो लड़को का लहू लूहान हो जाना जिन्हें दवा ईलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा ले जाने पर डाक्टर द्वारा मेरे पति लालजी यादव को मृत घोषित कर देना व मेरे दोनो लड़को को जिला चिकित्सालय बलिया रेफर कर देने के संबध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 22/2026 धारा 103(1),109,3(5) बीएनएस सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है। इसी क्रम में आज दिनांक 14.02.2026 को थाना दोकटी पुलिस टीम के प्रभारी उ0नि0 आशुतोष मध्देशिया मय हमराहियान थाना हाजा से प्रस्थान कर मु0अ0सं0 22/2026 धारा 103(1),109,3(5) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी/पतारसी सुरागरसी हेतु क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्तगण सोनिया मोड़ पर शिवमंदिर के पास खड़े हैं व कही भागने के फिराक मे है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर करके हमराही कर्म0गणो को मकसद से अवगत कराते हुए मय मुखबिर खास के मौके पर पहुँचे तो मुखबीर खास दूर से दिखाकर हटबढ़ गया। हम पुलिस वाले एक बारगी दबिस देकर 10-15 कदम उत्तर दिशा कि ओर हिकमत अमली से घेर कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियो से उनका नाम पता पूछा गया तो पहले ने अपना नाम 1.मुकेश य़ादव पुत्र लालजी यादव नि0 भगवानपुर थाना दोकटी जनपद बलिया उम्र करीब 25 वर्ष बताया व महिला आऱक्षी द्वारा पकड़ी गयी महिला से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम 2. पुष्पा देवी पत्नी मुकेश य़ादव उम्र करीब 22 वर्ष नि0 भगवानपुर थाना दोकटी जनपद बलिया बताया। नाम पता तस्दीक होने पर कि उपरोक्त अभियुक्तगण मु0अ0सं0 22/2026 धारा 103(1),109,3(5) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण है कि कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 06.25 बजे पुलिस हिरासत मे लिया गया । गिरफ्तारी के समय मा0 उच्चतम न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के आदेशो निर्देशो का पालन किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
बरामदगी का विवरण-
1. हत्या करने में प्रयुक्त 01 अदद चाकू बरामद
सम्बन्धित अभियोगः-
1. मु0अ0सं0 22/2026 धारा 103(1),109,3(5) बी.एन.एस. थाना दोकटी जनपद बलिया
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
1. मुकेश य़ादव पुत्र लालजी यादव नि0 भगवानपुर थाना दोकटी जनपद बलिया उम्र करीब 25 वर्ष
2. पुष्पा देवी पत्नी मुकेश य़ादव उम्र करीब 22 वर्ष नि0 भगवानपुर थाना दोकटी जनपद बलिया उम्र करीब 22 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
1. प्रभारी उ0नि0 श्री आशुतोष मध्देशिया थाना दोकटी जनपद बलिया
2. का0 राजीव कुमार थाना दोकटी जनपद बलिया
3. का0 धर्मेन्द्र यादव थाना दोकटी जनपद बलिया
4. का0 रामबाबू गोस्वामी थाना दोकटी जनपद बलिया
5. म0का0 कविता चौहान थाना दोकटी जनपद बलिया ।
विज्ञापन
