BREAKING NEWS

आरक्षियो के लिए बैरक/भवन का फीटा काटकर किया गया उदघाटन

वन बिहार स्थित बैठकक्ष में सी एम ओ और सा वा के निदेशक की देखरेख में १०० मजदूरों का कराया गया परीक्षण

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सेवानिवृत साथियों का सम्मान किया और नये पदाधिकारियों ने लिया शपथ

सैकड़ों की संख्या में कन्याओं ने भाग लिया,वैदिक मंत्रोचार के बीच मांगंगा से भरा गया कलश

प्रमुख चौराहों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरा,ट्रैफिक व्यवस्था होगा मजबूत,सरकारी अस्पताल व स्कूल तक पहुंच मार्ग के निर्देश

Advertisment

पिण्डारी गांव में नौ दिवसीय यज्ञ के लिए निकली शोभायात्रा : सैकड़ों की संख्या में कन्याओं ने भाग लिया,वैदिक मंत्रोचार के बीच मांगंगा से भरा गया कलश

Ajay Mishra

Fri, May 1, 2026

संवाददाता /जितेन्द्र यादव जीतू

हल्दी(बलिया)। क्षेत्र के पिंडारी गांव में नौ दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को सुबह साढ़े सात बजे के करीब महायज्ञ के शुभारंभ से पूर्व गाजे-बाजे व घोड़े के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गई। इस कलशयात्रा में सैकड़ों की संख्या में कुमारी कन्याओं ने भाग लिया। यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए चैन छपरा घाट पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पवित्र कलशों में जल भरा गया। जलभरी के दौरान युवाओं ने हाथों में भगवा ध्वज लहराते हुए " जय श्रीराम" के जयकारे लगाए। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े और रथ यात्रा में शामिल रहे, जिससे भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सैकड़ों महिलाओं ने भी सिर पर कलश रखकर यात्रा में हिस्सा लिया। भक्तों द्वारा " जय श्री नारायण " और " जय मां लक्ष्मी" के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यज्ञ कमेठी के अध्यक्ष कामता यादव ,भूवनेश्वर यादव, सुदर्शन यादव,अखिलेश यादव,शशि यादव, मनोज यादव,महेश यादव,जय प्रकाश कुशवाहा,ज्ञानशंकर दुबे,रामजी दुबे, रवी यादव एवं कमेटी के अध्यक्ष रविन्द्र यादव, कृष्ण यादव, प्रमोद यादव,धारा, सहित अन्य सदस्यों ने व्यवस्था संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वार्ड नम्बर 56 के भावी जिला पंचायत प्रत्याशी कैप्टन लखन लाल यादव ने बताया कि यह नौ दिवसीय महायज्ञ श्री श्री 108 बालसंत हरिदास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित है। ग्राम सभा पिंडारी के कोटेदार जितेन्द्र यादव जीतू ने बताया कि यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन सुबह सात बजे से दिन के 11 बजे तक और संध्या तीन बजे से शाम 6 बजे तक हवन एवं वैदिक मंत्रोच्चार की ध्वनि गूंजेंगी। शोभायात्रा में संतों का झूंड और पीले वस्त्र धारण किए महिलाओं व बच्चों का समूह भी शामिल था,जो आकर्षण का केंद्र रहा। देर शाम अयोध्या से पधारी कथा वाचिका साध्वी नीलम दीदी द्वारा संगीतमय प्रवचन किया जायेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें