श्रमिक दिवस पर सामाजिक वानिकी विभाग में श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण : वन बिहार स्थित बैठकक्ष में सी एम ओ और सा वा के निदेशक की देखरेख में १०० मजदूरों का कराया गया परीक्षण
Ajay Mishra
Fri, May 1, 2026
बलिया। 01 मई 2026 को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सामाजिक वानिकी प्रभाग बलिया में श्रमिकों की स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इस हेतु वन विहार परिसर स्थित बैठक कक्ष में जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग बलिया के निर्देशन में एक स्वास्थ्य परीक्षण कैंप लगाया गया जिसमें समस्त रेंजों से दैनिक श्रमिकों की उपस्थिति रही ।
उक्त कैंप में लगभग 100 दैनिक श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और परीक्षण के बाद उन्हें रोग के अनुसार दवाएं भी वितरित कही गई साथ ही दैनिक उपयोग के लिए और गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी को ओ.आर.एस.के पैकेट भी वितरित किए गए। इसकी अतिरिक्त समस्त रेंजों में रेंज स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी / कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें श्रमिकों को आगामी वृक्षारोपण2026 हेतु संवेदनशील किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मजदूरों को फल, मिठाई, चना, गुड़ के साथ-साथ गमछा का वितरण भी क्षेत्रीय वन अधिकारियों द्वारा किया गया। वन विहार परिसर में आयोजित मुख्य स्वास्थ्य परीक्षण कैंप में जनपद की मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्वयं एवं डॉक्टर अभिषेक मिश्रा के साथ उपस्थित रहे एवं उनके निर्देशन में श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया मौके पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग बलिया एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया तथा डॉक्टर अभिषेक मिश्रा द्वारा मजदूरों को उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गई तथा कार्य क्षेत्र में कैसे अपने आप को गर्मी और लू के प्रकोप से बचाया जा सकता है इस संबंध में जानकारी एवं जागरूकता भी प्रदान किया गया। कैंप को सफ़ल बनाने में उपप्रभागीय वनाधिकारी बलिया का योगदान सराहनीय रहा।
विज्ञापन
