पुलिस अधीक्षक बलिया ने किया कोरन्टाडीह चौकी के भवन का उदघादन : आरक्षियो के लिए बैरक/भवन का फीटा काटकर किया गया उदघाटन
Ajay Mishra
Fri, May 1, 2026
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा थाना नरही अन्तर्गत कोरण्टाडीह चौकी पर बने नवनिर्मित आरक्षी बैरक का किया गया उद्घाटन, सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश ।
आज 1 म ई 2026 को थाना नरही अन्तर्गत कोरण्टाडीह चौकी पर बने नवनिर्मित आरक्षी बैरक का पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के द्वारा फीता काट कर उद्घाटन किया गया । इस बैरक के बनने से चौकी कोरण्टाडीह पर ड्यूटी करने वाले कर्मचारीगण को रहने में समस्या का सामना नहीं करने पड़ेगा,तथा चौकी पर उपस्थित होने पर किसी भी प्रकार की सहायता के लिए तत्पर रहेगे एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने हेतु मौजूद रहेंगे।
इसी क्रम में पुलिस कप्तान द्वारा थाना नरही क्षेत्रान्तर्गत भरौली पुल के पास बने पुलिस बूथ का निरीक्षण कर ड्यूटी पर लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण की ड्यूटी को चेक कर सम्बन्धित को दिए गया आवश्यक दिशा निर्देश ।
इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह, पी.आर.ओ. पुलिस अधीक्षक उ0नि0 कौशल कुमार पाठक, थानाध्यक्ष नरही वीरेन्द्र कुमार सिंह, चौकी प्रभारी कोरण्टाडीह अश्वनी मिश्रा व थाना नरही क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्ति सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
