BREAKING NEWS

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

शिक्षक और स्नातक निर्वाचन की तैयारी में हुआ अधिग्रहण

नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ॰ ईरज रजा ने अपने कार्यालय पहुंच कर पद भार ग्रहण किया

Advertisment

जनसुनवाई व्यवस्था में बदलाव,शुरु किया गया पर्ची सिस्टम : फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

Ajay Mishra

Wed, Oct 14, 2026

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया के कुशल निर्देशन में जनसुनवाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव, आगन्तुक फरियादियों की त्वरित मदद और मामलों की पारदर्शी मॉनिटरिंग के लिए लागू हुआ "पर्ची सिस्टम" एवं जनसुनवाई की नई व्यवस्था का शुभारंभ ।

शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनशिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु जनपद बलिया में एक नई और अनूठी पहल की शुरुआत की गई है। पुलिस अधीक्षक बलिया, डॉ0 ईरज राजा के विशेष निर्देशन में पुलिस कार्यालय में आयोजित होने वाली दैनिक जनसुनवाई (आईजीआरएस) में पारदर्शिता लाने के लिए “पर्ची सिस्टम” को पूरी तरह से लागू कर दिया गया है। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य पीड़ितों की समस्याओं को सीधे और बिना किसी देरी के संबंधित जिम्मेदार अधिकारी तक पहुंचाना तथा निस्तारण की प्रक्रिया को डिजिटल रूप से ट्रैक करना है।

शासन की मंशानुसार जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जनपद बलिया में पुलिस कार्यालय, थाना एवं चौकी में आने वाले फरियादियों की सुविधा हेतु एक अत्याधुनिक व सुव्यवस्थित जनसुनवाई प्रणाली लागू की गई है। इस नई व्यवस्था के तहत निम्नलिखित मुख्य कदम उठाए गए हैं:-

पर्ची सिस्टम- पुलिस कार्यालय में आने वाले प्रत्येक पीड़ित/फरियादी के प्रार्थना पत्र की पूरी डिटेल अंकित कर आगन्तुक फरियादी को एक पर्ची (टोकन) सौंपी जायेगी ।

विवेचना से संबंधित शिकायतों के मामले में प्रकरण की जांच संबंधित उच्चाधिकारीगण से करायी जायेगी ।

त्वरित ट्रैकिंग व्यवस्था:

फरियादी के नाम, पते, थाना और समस्या के विवरण वाली दूसरी पर्ची मूल प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न कर सीधे संबंधित पुलिस अधिकारी के पास भेजी जायेगी, ताकि शिकायत की सटीक ट्रैकिंग हो सके।

अधिकारियों द्वारा अपने-अपने दफ्तरों में जनसुनवाई:



पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अब जनपद के समस्त थानों के साथ साथ, समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) व (दक्षिणी) सहित सभी राजपत्रित अधिकारी अपने-अपने तय कार्यालयों में नियत समय से बैठकर जनता की समस्याएं सुनेंगे, जिससे पीड़ितों को अनावश्यक भाग-दौड़ न करनी पड़े।

पर्ची सिस्टम का मुख्य उद्देश्य:-

इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य पुलिस कार्यालय आने वाले नागरिकों को भटकने से बचाना, बिचौलियों की भूमिका को समाप्त करना तथा हर शिकायत के निस्तारण की समयबद्ध एवं निष्पक्ष मॉनीटरिंग सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें