BREAKING NEWS

नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ॰ ईरज रजा ने अपने कार्यालय पहुंच कर पद भार ग्रहण किया

पकड़े गये चोर के कब्जे से सोना चान्दी के आभूषण बरामद

तीन दिन कार्य बहिष्कार करके मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय पर धरना देंगे

राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौपकर राष्ट्रपति से रखी मांग

बिना विनियमन शुल्क जमा किए खनन और ईंट पथाई पर होगी कारवाई

Advertisment

मन्दिर में चोरी का अनावरण,चोर पकड़ा गया : पकड़े गये चोर के कब्जे से सोना चान्दी के आभूषण बरामद

Ajay Mishra

Fri, Oct 9, 2026

बलिया। थाना दुबहड जनपद बलिया पुलिस द्वारा ग्राम उदयपुरा में माँ कालीजी के मन्दिर में हुए चोरी से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। व कब्जे से चोरी के 356 ग्राम चाँदी के आभूषण तथा 5.38 ग्राम सोने का आभूषण किया गया बरामद।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 08.10.26 को माँ कालीजी का मन्दिर ग्राम उदयपुरा थाना दुबहड़ जनपद बलिया में चोरी की सूचना पर तत्काल थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0112/26 धारा 305(d) बीएनएस पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतु टीमें लगा दी गई थी।

इसी क्रम में आज थाना दुबहड़ पुलिस टीम के उ0नि0 शुभेन्द्र सिंह मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में मामूर थे कि मुखविर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1.नीरज गुप्ता पुत्र गोरख गुप्ता निवासी ग्राम पकडी थाना पकड़ी बलिया उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार कर 01 नफर बाल अपचारी को ग्राम जनाड़ी के पास धरनीपुर मोड से रिगंबन्धा की तरफ जाने वाले मार्ग से समय करीब 12.13 बजे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । जिनके कब्जे से मन्दिर से चोरी किए गए सोने व चाँदी के जेवरात व चांदी की छतरी बरामदग किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुए अभियुक्त/बाल अपचारी के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।

अभियुक्त नाम पता-

1.नीरज गुप्ता पुत्र गोरख गुप्ता निवासी ग्राम पकडी थाना पकड़ी बलिया उम्र 22 वर्ष

2.01 बाल अपचारी

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

थानाध्यक्ष बृजेश सिंह,उ0नि0 शुभेन्द्र सिंह, का0 शिवम यादव द्वितीय, का0 रवि कुमार मौर्या,का0 विश्वरजंन चौबे,का0 आलोक चौहान सभी थाना दुबहड जनपद बलिया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें