पुलिस अधिकारी डॉ॰ ईरज राजा द्वारा किया गया बांसडीह थाने का निरीक्षण : निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा किया गया थाना बांसडीह का औचक निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश ।
आगामी त्यौहारों,अपराध नियंत्रण, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत थाना बांसडीह क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल के साथ कस्बा बांसडीह में पैदल गश्त कर आमजनमानस को सुरक्षा का अहसास कराया गया।
आज पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा द्वारा थाना बांसडीह का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान थाना भवन, परिसर में बने मेस तथा बैरकों का औचक निरीक्षण किया गया । इसके साथ ही थाना मालखाना व थाना कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टरों जैसे-(अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद, एच.एस, महिला उत्पीड़न, हत्या बलवा, गुमशुदा, पासपोर्ट) आदि रजिस्टरों की गहनता से अवलोकन कर संबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।
महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा- महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के दृष्टिगत महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया। पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनने और उन पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने की हिदायत दी गई।
शस्त्रागार एवं मालखाना निरीक्षण:-
मालखाने में रखे सरकारी शस्त्रों के रखरखाव, साफ-सफाई और माल मुकदमे से संबंधित सामानों के सुरक्षित भंडारण की स्थिति को परखा गया।
रात्रि गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था:-
पुलिस मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रात्रि गश्त (नाइट पेट्रोलिंग) को और अधिक सघन बनाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कंप्यूटर कक्षः-
कंप्यूटर/सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण करते हुए सीसीटीएनएस कर्मचारियों से CCTNS के सभी फार्मो की फीडिंग के बारे में पूछताछ की गयी तथा संबन्धित कर्मियों को (पंजीकरण, गिरफ्तारी, संपत्ति जब्ती, आनलाइन केस डायरी ,जीडी आदि ) की समय से फीडिंग व समय पर थाने का डाटा सिंक करवाने तथा आनलाइन IGRS से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण करवा कर जांच आख्या समय से अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे एक भी प्रार्थना पत्र डिफाल्टर न हो सके तथा प्रदेश में जनपद बलिया का रैंक अच्छा हो सके ।
सीसीटीवी कैमरा 24x7 चलता रहेः-
थाना बासंडीह परिसर व कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे के बारे में भी जानकारी की गयी, किसी भी दशा में सीसीटीवी की पावर सप्लाई बन्द न हो, बिजली चले जाने पर जनरेटर या इनवर्टर की सप्लाई दी जाय ।
C-Plan व डिजीटल वालंटियर ग्रुप को रखे अपडेट- जनपद के समस्त थानों में बने प्रत्येक गांव के संभ्रान्त व्यक्तियों का ग्रुप जिसे डिजिटल वालंटियर ग्रुप के नाम से बनाया गया है, जिससे किसी घटना की सूचना समय से मिल जाती है तथा किसी भी गुमशुदा के तलाश में इस ग्रुप का बड़ा महत्व है । इस ग्रुप में सभी गांव के 10-10 लोगो जोड़ा जाय जिससे पुलिस व जनता एक दूसरे के काम आ सकें । C-PLAN ऐप में भी वर्तमान प्रधान की सूची भी अपडेट कर ली जाय ।
IRAD ऐप की फीडिंगः-
किसी भी थाना क्षेत्र में हुए एक्सीडेन्ट की घटना की डिटेल फोटो सहित इस ऐप के माध्यम से फीड की जाती है । जिसके संबन्ध में समय से अपडेट करने हेतु निर्देशित किया गया ।
112 इवेन्ट क्लोजर की समय से करे फीडिंगः-
डायल 112 पर प्राप्त शिकायतों (इवेन्ट्स) पर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही की फीडिंग की जाती है जिसके संबन्ध में समय से पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही की फीडिंग हेतु निर्देशित किया गया ।
तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक बलिया उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के साथ अपराध नियंत्रण, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत बलिया पुलिस बल के साथ बांसडीह थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर आमजनमानस को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया । थाना क्षेत्र में सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु विशेष सतर्कता बरते जाने के तहत महत्वपूर्ण स्थलों पर भ्रमण करते हुए आमजन से वार्ता किया गया एवं संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ कर उनकी तलाशी लिया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी बासंडीह जय शंकर मिश्रा, पीआरओ पुलिस अधीक्षक, प्रभारी निरीक्षक बासडीह अन्य पुलिस फोर्स मौजूद रही ।
विज्ञापन
