: नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा का आगमन कल
Fri, Jan 5, 2024
बलिया।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कल बलिया आयेंगे ।नेता प्रतिपक्ष 1विक्रमादित्य मार्ग से कार द्वारा चलकर 3 बजे ग्राम बिसुकिया थाना गड़वार पहुंचकर राज मंगल यादव की श्रद्धांजलि सभा में भाग लेंगे और परिवार को शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।उसके बाद ग्राम भीखपुर थाना बांसडीह पहुंचकर राजेन्द्र पाण्डेय पूर्व जिला सचिव को श्रद्धांजलि देंगे और परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त करेंगे। फिर कार द्वारा ही लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
: ई खसरा पड़ताल के लिए एप हुआ लांच
Thu, Jan 4, 2024
बलिया। एग्री स्टैक योजनान्तर्गत गुरूवार को विकास भवन सभागार में रबी 2023-24 हेतु ई-खसरा पड़ताल एप का लान्चिग कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय कृषि मंत्री जी, माननीय राजस्व मंत्री जी, माननीय कृषि राज्य मंत्री जी, माननीय मुख्य सचिव एवं माननीय अध्यक्ष राजस्व परिषद के द्वारा आन-लाईन विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से किया गया। माननीय कृषि मंत्री ने अपने उदबोधन में कहा कि ई-खसरा पड़ताल एप के माध्यम से किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड बनाने एवं फसल बीमा कराने में सुविधा होगी। ई-खसरा पड़ताल एप आ जाने से तहसील स्तर पर किसानों को हो रही समस्याओं का निराकरण आसानी से हो सकेगा। ई-खसरा पड़ताल को प्रभावी बनाने के लिए जनपद स्तर एवं तहसील स्तर पर कर्मचारी सुपरवाइजर, वेरिफायर एवं सर्वेयर नियुक्त किये गये है। आन लाईन लान्चिग कार्यक्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन सिंह, उप कृषि निदेशक, जिला पंचायत अधिकारी एवं तहसील स्तर पर कार्यरत कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहें।
: मोदी की गारंटी 2047 तक बनेगा विकसित राष्ट्र
Thu, Jan 4, 2024
*दुबहड़ के सवरूबांध में विकसित भारत संकल्प यात्रा को किया सम्बोधित*
बलिया। बलिया के सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने जाति की राजनीति करने वालों को साफ संदेश दे दिया है कि उनके लिए केवल चार जातियां है। गरीब, नौजवान, किसान और महिला। आज सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ इनको मिल रहा हैं और देश तरक्की की राह पर चल रहा है। प्रधानमंत्री ने अपनी हर गारंटी को पूरा किया है। उनकी गारंटी है कि देश 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनकर रहेगा। मस्त जी विकास खंड दुबहड़ के सवरूबांध में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जन संवाद कर रहे थे।
सांसद मस्त ने कहा कि राजनीति में पहले भरोसे का संकट होता था। जनता के बीच पहले लोग कहते कुछ और थे और सत्ता में आने के बाद करते कुछ और थे दिखता कुछ और था। ऐसी परिस्थितियों जनता को राजनीति करने वालों पर में भरोसे का संकट बना हुआ था भरोसे के इस संकट को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आपनी गारंटी से समाप्त कर दिया है। समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए मोदी सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।
इस दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुज धर्मेन्द्र सिंह, खंड विकास अधिकारी दुबहड़ गजेन्द्र प्रताप, प्रधान सवरूबांध अंजनी पांडेय, बघौली प्रधान लुकड़ी तिवारी, डूमरी प्रधान मनोज बिन्द, मोहन छपरा प्रधान गुड्डू पांडेय, भूईली प्रधान राघो यादव, सहोदरा प्रधान मनोज ठाकुर, अमृतपाली प्रधान संतोष चौरसिया, कछुआ प्रधान बलराम यादव, बयासी प्रधान संजय यादव उपस्थित रहे। मंच का संचालन माधोपुर प्रधान अनिल तिवारी ने किया।