: जनपद के सभी विकास खण्डों में आयोजित होगा रोजगार मेला
Sun, Jan 7, 2024
बलिया। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक अरुण कुमार यादव ने बताया है कि जनपद के सभी 17 विकासखंडों में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा,जिसमें उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत राजकीय /निजी आईटीआई अथवा किसी भी शैक्षिक योग्यता आधारित करने वाले अभ्यर्थी को रोजगार से जोड़े जाने हेतु दिनांक 8 जनवरी से 31 जनवरी 2024 तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा इच्छुक लाभार्थी अपने शैक्षिक /तकनीकी योग्यता, मूल प्रमाण पत्र, आधार एवं फोटो के साथ रोजगार मेले में क्रमवार ब्लॉक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तक होना अनिवार्य।।8 जनवरी को विकासखंड गड़वार, 10 जनवरी को सीयर, 11 जनवरी को बेलहरी,12 जनवरी को बैरिया, 13 जनवरी को चिलकहर, 16 जनवरी को दुबहड़, 17 जनवरी को बेरूआरबारी , 18 जनवरी को हनुमानगंज, 19 जनवरी को मनियर, 20 जनवरी को मुरलीछपरा ,22 जनवरी को नगरा, 23 जनवरी को नवानगर, 24 जनवरी को पंदह, 27 जनवरी को रसड़ा, 29 जनवरी को रेवती, 30 जनवरी को बांसडीह और 31 जनवरी को सोहांव में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
: सदर तहसील बलिया में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
Sat, Jan 6, 2024
बलिया। सरकार के मंशानुरूप जन समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु जनपद के सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने तहसील बलिया में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आए लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस मौके पर राजस्व, पुलिस, खाद्य एवं रसद , चकबंदी से संबंधित, विकास , विद्युत , समाज कल्याण, कृषि,मार्केटिंग एवं शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के कुल 43 मामले आए। सभी मामलों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए जिलाधिकारी ने समय सीमा के अंदर निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने भूमि विवाद संबंधी मामलों को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण सत्यापन कर मामले को निस्तारित करने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली अक्षम्य होगी। अधिकारी जन समस्याओं को गंभीरतापूर्वक लें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। कहा कि हर व्यक्ति की समस्या का पूरी प्रतिबद्धता एवं पारदर्शिता से न्यायोचित समाधान शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस और राजस्व से जुड़ी समस्याओं पर जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी प्राथमिक स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें, ताकि लोगों को यहां-वहां भटकना न पड़े। उन्होंने कड़े तेवर में चेतावनी दी कि संवेदनहीन और लापरवाह अधिकारियों को कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा,अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय पति द्विवेद्वी, परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्रा सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
: दिव्यांगजनों को प्रेरित करेंगी प्रतियोगिताएं
Fri, Jan 5, 2024
बलिया। लोकसभा चुनाव में दिव्यांग
मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कई प्रतियोगिताएं हुई। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ए0के0 गौतम ने बताया कि सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत दिव्यांगों को प्रेरित किया जाएगा। एक राज्य स्तरीय ऑनलाइन पोस्टर व स्लोगन 1.0 हेतु प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसकी थीम नैतिक मतदान, सक्षम एप की उपयोगिता, मतदान क्यों और मतदान प्रतिशत बढ़ाना रखी गई है। यह प्रतियोगिता 08 जनवरी तक होगी। जिसमें 18-20 आयु वर्ग के युवा मतदाता, सभी दिव्यांग मतदाता अपनी इंट्री भेज सकते हैं। पुरस्कार हेतु सिर्फ वही पात्र होंगे जिनका नाम 05 जनवरी 2024 को अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में दर्ज होगा।पुरस्कार की घोषणा 20 जनवरी को होगी। इन विजेताओं को प्रदेश स्तर पर आगामी राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को सम्मानित व पुरस्कृत किया जायेगा। इसमें ऑनलाइन पोस्टर/स्लोगन प्रतियोगिता में संबंधित स्कूल, कॉलेजो के छात्र/छात्राएं तथा दिव्यांगजन इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट-ceouttar pradesh.nic.in पर जाकर इस प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।