: बलिया के पुलिस कप्तान का कद बढ़ा
Fri, Jun 23, 2023
बलिया ।बलिया के पुलिस अधीक्षक राज करण अय्यर का तबादला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या के पद पर किया गया है। बलिया में भी वे सफल पुलिस अधिकारी रहे,इनकी जगह अब बलिया के नये पुलिस कप्तान होंगे एस आनन्द ।उत्तर प्रदेश शासन ने प्रदेश प्रदेश के ग्यारह आई पी एस पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है।बलिया आ रहे आई पी एस अधिकारी एस आनन्द 2010 बैच के आई पी एस अधिकारी हैं।
: जय प्रकाश के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री योगी
Wed, Jun 21, 2023
बलिया।प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ आज लोलनायक जय प्रकाश नारायण के गांव सिताब दियारा के जय प्रकाश नगर पहुंच कर किया क ई परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण ,3638.25 करोड़ की 144 विकास परियोजनाएं जिनमें जल जीवन मिशन के अन्तर्गत सतही जल आधारित तीन परियोजनाएं,50 विस्तरों वाला चिकित्सालय,सुखपुरा,नरही और जय प्रकाश नगर में ,कोतवाली व पुलिस लाईन में हास्टल,नवानगर में राजकीय आई टी आई ,जी जी आई सी इब्राहिमाबाद में बाउंड्रीवाल,के अलावा कस्तूरबा गांधी विद्यालय चिलकहर में हास्टल और नसीरपुर तथा पर्वतपुर में पेयजल के साथ ही अन्य क ई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। बनारस के लिए आने जाने में सुविधा के लिए राज्य सड़क परिवहन निगम की तीन बसों का परिचालन शुरु किए जाने का भी उन्होंने उल्लेख किया। 2.55 से लगभग एक घंटे विलम्ब से 3.55 पर हेलीकाप्टर से मुख्यमंत्री उतर के सीधे प्रभावती देबी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचे और विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
: मुख्यमंत्री योगी ने बलिया में किया टी एल एम प्रदर्शनी का अवलोकन
Wed, Jun 21, 2023
बलिया ।बलिया जनपद के मुरली छपरा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय दलजीत टोला में बच्चों व शिक्षकों द्वारा शानदार टीचिंग लर्निंग मैटेरियल का निर्माण किया गया था जिसका अवलोकन मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और राज्य सभा के उपसभापति हरबंस सहाय ने अपने बलिया प्रवास के दौरान किया और टी एल एम को काफी सराहा।इस प्रदर्शनी को बेहतर बनाने में ब्लाक के शिक्षकों और बेसिक शिक्षा परिषद से जुड़े अधिकारीगण का भी बहुत योगदान रहा।रसड़ा का स्टाल विशेष रुप से सराहा गया।बलिया सदर के विधायक और परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीराम सिंह,ब्लाको के खण्ड शिक्षा अधिकारी,जिला समन्वयक और एस आर जी तथा बहुत सारे शिक्षक उपस्थित रहे।