: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक 8 को 12 बजे से
Mon, Dec 4, 2023
बलिया।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ,उत्तर प्रदेश की जनपद बलिया इकाई की बैठक स्थानीय अध्यापक भवन में 8 दिसम्बर को 12 बजे से होगी जिसमें सभी सत्रहवों ब्लाक के नव निर्वाचित और पुनर्निवाचित अध्यक्ष,मंत्री, जिलाकार्यसमिति के सभी पदाधिकारी और सभी तहसीलों के तहसील अध्यक्ष भाग लेंगे।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, जिलामंत्री डा० राजेश पाण्डेय और जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मिश्र से सभी से समय से अध्यापक भवन में उपस्थित होने का अनुरोध किया है साथ ही जिला कार्यसमिति के सभी पदाधिकारीगण से एक घंटे पूर्व 11 बजे ही उपस्थित होने को कहा है।
: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की 2023 की सदस्यता अभियान जारी
Sun, Nov 26, 2023
बलिया ।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की सदस्यता अभियान पूरे जनपद में जोर-शोर से चल रहा है।जनपदीय संगठन ने परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं से सदस्य बन जाने की अपील किया है। उक्त आशय की विज्ञप्ति जारी कर जिलामंत्री डा० राजेश पाण्डेय ने सभी ब्लाक इकाईयाँ के पदाधिकारीगण से कहा है कि क्षेत्र के शिक्षकों को सदस्यता रसीद उपलब्ध कराकर सद्स्य बनाएं ताकि संगठन को मजबूती प्राप्त हो।क्योंकि अपने सदस्यों के बल और सहयोग से ही संगठन समस्याओं का निदान कर पाता है।