BREAKING NEWS

खेल मैदान में खेलने को लेकर हुए झगड़े में एक को लगी चाकू,स्थिति सामान्य इलाज के बाद डिस्चार्ज

खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिआ जरुरी निर्देश,स्कूल चलो अभियान और निर्माण कार्यो की समीक्षा, दिए जरुरी निर्देश

135 वीं जयन्ती पर याद किए गये बाबा साहेब,जिलाधिकारी ने माल्यार्पण कर दिए उनके विचारों पर चलने के संदेश

दैनिक प्रात:भ्रमण टीम और प्राथमिक शिक्षक संघ ने अम्बेडकर संस्थान पहुंचकर मनाया बाबा साहब की जयन्ती

पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के निधन पर सांसद सनातन और पूर्वनेताप्रतिपक्ष रामगोविन्द नेउनको दी श्रद्धांजलि

Advertisment

: ब्राह्मण चेहरे पर विश्वास करते हुए भाजपा की जिले की बागडोर संजय मिश्र के हांथों में

Admin

Sun, Mar 16, 2025
बलिया। 16 मार्च। (डी एन एन)। भारतीय जनता पार्टी ने बहु प्रतीक्षित अपने जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दिया है। ब्राह्मण चेहरे पर विश्वास व्यक्त करते हुए बलिया के कर्मठ भाजपा नेता संजय मिश्रा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इस पद के लिए कुल 52 नेताओं ने नामांकन किया था। बीजेपी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे जिला कार्यालय के सभागार में आज उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने भाजपा के बलिया जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के नाम की घोषणा किया। घोषणा होते ही सभागार 'जय श्रीराम' और 'भृगु बाबा की जय' के नारों से गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा गया। समाचार एजेंसी डीएनएन से बातचीत करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि, असंख्य कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से एवं प्रदेश नेतृत्व की मंशा के अनुरूप मुझे बलिया के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। निश्चित तौर पर बीजेपी मजबूत होगी और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के बल पर बलिया जनपद की सभी सातों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराने का काम करूंगा। उल्लेखनीय है कि, लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के लिए काम कर रहे संजय मिश्र संगठन की गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं। एक समय बजरंग दल में सक्रिय रहने वाले श्री मिश्र भाजपा के दो बार जिला महामंत्री रह चुके हैं। बतौर जिलाध्यक्ष इनके नाम की घोषणा ब्राह्मण बहुल बलिया सीट पर लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद ब्राह्मणों को साधने की कोशिश मानी जा रही है। बलिया में विधानसभा की सात सीटों में से इस वक्त केवल दो सीट (361 बलिया नगर, एवं 362 बांसडीह) पर बीजेपी काबिज है। जिलाध्यक्ष की घोषणा के समय भाजपा के फायर ब्रांड नेता एवं पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, राज्य कमेटी के सदस्य नागेंद्र पांडेय, विधायक केतकी सिंह, निवर्तमान जिला अध्यक्ष संजय यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी, जिला मंत्री संध्या पांडेय, मंडल मंत्री सरिता सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें