BREAKING NEWS

आज के लोकतंत्र में अब अनशन,विरोध प्रदर्शन और अपनी बात को सुनाने बताने का मजबूत हथियार अनशन भी फेल,मरने की भी सुनवाई नहीं

गिरफ्तार किया,गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर हथियार बरामद,पुलिस ने विधिक कारवाई कर न्यायालय भेंजा

उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की बैठक सम्पन्न,हज यात्रियों की सुविधाओं पर हुआ मंथन

परिवहन मंत्री दया शंकर ने 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट और दो मार्गॊ का किया शिलान्यास,अन्य नेता भी रहे उपस्थित

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल योजना की जानकारी दी ग ई

Advertisment

सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी सख्त,दुर्घटना क्षेत्रों की सूची मांगी : दुर्घटना बहुल क्षेत्रों में लगाये जायेंगे बोर्ड,प्रमुख चौराहों पर प्रतिदिन होगा वाहन चेकिंग,

Ajay Mishra

Thu, May 28, 2026

राष्ट्रीय राजमार्गों पर एंबुलेंस व्यवस्था की होगी निगरानी*

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, एंबुलेंस व्यवस्था और यातायात नियमों के पालन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में पिछले एक वर्ष में हुए सभी सड़क हादसों का विवरण तैयार किया जाए। जहां-जहां दुर्घटनाएं हुई हैं, उन स्थानों को चिन्हित कर जांच के बाद सूची एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, वहां चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। बोर्ड पर दुर्घटना स्थल का नाम और दुर्घटना के प्रमुख कारण भी अंकित किए जाएं। उन्होंने जिले की सभी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) सड़कों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी बताया जाए कि किस सड़क पर कितनी एंबुलेंस संचालित हो रही हैं। एंबुलेंस के वाहन नंबर की सूची भी उपलब्ध कराने को कहा गया। डीएम ने निर्देश दिया कि एनएच-31 सहित फेफना, माल्देपुर और अन्य स्थानों पर जहां एंबुलेंस खड़ी होती हैं, वहां सूचना बोर्ड लगाए जाएं। इन बोर्डों पर एंबुलेंस का नंबर, सीयूजी नंबर और चालक का नाम अनिवार्य रूप से लिखा जाए। उन्होंने कहा कि जिस हाईवे पर दुर्घटना होती है, वहां संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नाम भी बोर्ड पर अंकित होना चाहिए, ताकि समय पर घायलों को सहायता मिल सके। जिलाधिकारी ने आरटीओ को प्रतिदिन प्रमुख चौराहों पर वाहन जांच अभियान चलाने को कहा। चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट और दोपहिया वाहनों में हेलमेट की जांच अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा परिवहन विभाग को विभिन्न स्थानों पर सड़क सुरक्षा से संबंधित होर्डिंग लगाने और व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए। डीएम ने कहा कि हाईवे के प्रारंभिक बिंदुओं समेत जिले की सभी प्रमुख सड़कों पर जागरूकता होर्डिंग लगाए जाएं, ताकि लोगों को यातायात नियमों की जानकारी मिल सके और सड़क हादसों में कमी लाई जा सके। बैठक में एडीएम अनिल कुमार, आरटीओ अरुण कुमार राय एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें