BREAKING NEWS

पति के महिला मित्र द्वारा नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर गलादबा कर हत्या कर झाड़ियों में फेंक दिया गया था,क ई सामान बरामद

23सेक्टर और 37 स्टेटिक मजिस्ट्रेट होंगे तैनात, 32केन्द्रों पर 13900 परीक्षार्थी होंगे शामिल,केन्द्रों पर पावर बैकअप

गढ़िया क्रासिंग के पास से पास्को एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार

दुर्घटना बहुल क्षेत्रों में लगाये जायेंगे बोर्ड,प्रमुख चौराहों पर प्रतिदिन होगा वाहन चेकिंग,

राष्ट्रीय लोक न्याय एंव मानवाधिकार परिषद ट्रस्ट के प्रान्तीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी अजय मिश्र को,ट्रस्ट की अन्यबातें जाने

Advertisment

जिले में उ०प्र० बी०एड० प्रवेश परीक्षा की तैयारी पूरी : 23सेक्टर और 37 स्टेटिक मजिस्ट्रेट होंगे तैनात, 32केन्द्रों पर 13900 परीक्षार्थी होंगे शामिल,केन्द्रों पर पावर बैकअप

Ajay Mishra

Fri, May 29, 2026

मौसम को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर पावर बैकअप अनिवार्य : जिलाधिकारी

बीएड परीक्षा में बायोमेट्रिक सत्यापन पर विशेष निगरानी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

बलिया। जिले में 31 मई को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं केंद्राध्यक्षों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 13,900 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 37 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक संचालित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षार्थियों को प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी परीक्षा केंद्र के बाहर वॉल प्वाइंट के माध्यम से स्पष्ट रूप से लिखवाई जाए, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के प्रवेश एवं निकास के लिए केवल एक ही एंट्री गेट रहेगा तथा परीक्षा प्रारंभ होने के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बायोमेट्रिक सत्यापन में लगे कर्मचारियों की कड़ी जांच के निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विश्वविद्यालय से आए ऑब्जर्वर प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 100 परीक्षार्थियों के सापेक्ष एक ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की भी समीक्षा की। बताया गया कि 30 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं, जबकि दो केंद्रों पर कार्य शेष है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शेष दोनों केंद्रों पर हर हाल में अगले दिन तक सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर दिए जाएं। सभी केंद्रों पर 24 परीक्षार्थियों के अनुपात में एक सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है।

जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को यह भी निर्देशित किया कि परीक्षार्थियों के बैग, मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जमा कराने की व्यवस्था परीक्षा केंद्र के बाहर सुनिश्चित की जाए। साथ ही एंट्री गेट पर सघन जांच करने के निर्देश भी दिए गए। मौसम की संभावित खराब स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी केंद्रों पर पावर बैकअप की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने को कहा, ताकि विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी परीक्षा के दौरान पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बनी रहे और परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में एडीएम अनिल कुमार, सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें