अवैध शराब बन्टी बबली जो बोलेरो में ले जाया जा रहा था पुलिस ने पकड़ा : 144 लीटर अवैध शराब जो तस्करी हेतु ले जाया जा रहा था,बोलेरो गाड़ी सहित अभियुक्त गिरफ्तार
Ajay Mishra
Sat, May 30, 2026
बलिया। थाना बांसडीह जनपद बलिया पुलिस ने चार पहिया वाहन बोलेरो से शराब की तस्करी हेतु अवैध देशी शराब बन्टी बबली (कुल 144 लीटर ) के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया पुलिस ने गिरफ्तार ।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री व निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा रहे धर पकड़ के सघन अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना बांसडीह पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 30/05/2026 को उ0नि0 सौरभ श्रीवास्तव मय हमराह थाना से रवाना होकर थानाक्षेत्र में मामूर थे कि मुखबीर खास की सूचना के आधार पर समय 03.00 बजे बांसडीह चौराहे से पानी टंकी वाले रास्ते पर 01 अदद बोलेरो UP60R6439 से अवैध देशी शराब बन्टी बब्ली कुल 16 पेटी प्रत्येक पेटी में 45 पाउच प्रत्येक 200 ML कुल 144 लीटर के साथ 01 नफर अभियुक्त आकाश कुमार पुत्र स्व0 मुन्ना राम निवासी वार्ड नं0 06 कस्बा बांसडीह बलिया उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर गिरफ्तारी कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 156/2026 धारा 60 EX.ACT पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।
बरामदगी-
1. कुल 16 पेटी प्रत्येक पेटी में 45 पाउच प्रत्येक 200 ML कुल 144 लीटर ।
2. 01 अदद बोलोरो चार पहिया वाहन न0 UP60R6439
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 156/2026 धारा 60 EX.ACT थाना बांसडीह बलिया
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. आकाश कुमार पुत्र स्व0 मुन्ना राम निवासी वार्ड नं0 06 कस्बा बांसडीह बलिया उम्र 24 वर्ष
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1. 712/2016 धारा 147, 323, 504, 506 थाना बांसडीह बलिया
2. 0273/2017 धारा 147, 148, 323, 504, 506 थाना बांसडीह बलिया
3. 0182/2018 धारा 435 भादवि थाना बांसडीह बलिया ।
4. 0064/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना बांसडीह बलिया ।
5. 0072/2024 धारा 379, 411, 413 भादवि व 3/25 आयुध अधिनियम थाना सुखपुरा बलिया
6. 162/2024 धारा 379, 411, 413 भादवि थाना सुखपुरा बलिया
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1.उ0नि0 सौरभ श्रीवास्तव थाना बांसडीह जनपद बलिया ।
2.का0 अखिलेश पटेल थाना बांसडीह जनपद बलिया ।
3.रि0का0 अन्कुर सिंह थाना बांसडीह जनपद बलिया ।
4.रि0का0 प्रमोद कुमार यादव थाना बांसडीह जनपद बलिया ।
5.रि0का0 विकाश गुप्ता थाना बांसडीह जनपद बलिया।
विज्ञापन
