रसड़ा,अपहरण और पास्को एक्ट से सम्बन्धित एक अभियुक्त गिरफ्तार : गढ़िया क्रासिंग के पास से पास्को एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
Ajay Mishra
Thu, May 28, 2026
बलिया। पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता व प्रभारी निरीक्षक रसड़ा योगेन्द्र बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना रसड़ा पुलिस को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि दिनांक 21.05.2026 को घर से मेरी नाबालिक पुत्री को तेजबहादुर गुप्ता द्वारा बहला- फुसलाकर कहीं भगा ले गया है । कई जगह खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला । इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी । इसी क्रम में आज दिनांक 28.05.2026 को उ0नि0 सर्वजीत सोनकर मय हमराह देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0 83/2026 धारा 87,137(2),64 बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट में मामूर थे कि मुखबीर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त तेजबहादुर गुप्ता पुत्र केशव गुप्ता निवासी ग्राम नसीरपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया उम्र 21 वर्ष जो गढ़िया क्रासिंग के पास समय करीब 10.30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 83/2026 धारा 87,137(2),64 बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट थाना रसडा जनपद बलिया।
अभियुक्त का नाम व पता-
1. तेजबहादुर गुप्ता पुत्र केशव गुप्ता निवासी ग्राम नसीरपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया उम्र 21 वर्ष ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.उप निरीक्षक सर्वजीत सोनकर थाना रसड़ा, जनपद बलिया।
2.रि0आ0 हरिओम यादव थाना रसड़ा, जनपद बलिया।
विज्ञापन
