BREAKING NEWS

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

Advertisment

2 से 6 नवम्बर तक होगी 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता : अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

Ajay Mishra

Thu, Oct 15, 2026

बलिया: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि जिले में एक बार फिर खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। बलिया में दो से छह नवंबर 2026 तक 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय फुटबॉल (अंडर-17) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह बातें मंत्री दयाशंकर सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रतियोगिता के लोगो व शुभंकर के विमोचन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन के तहत खेल मैदानों को तैयार करने के साथ खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, परिवहन, चिकित्सा और सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रतियोगिता का आयोजन वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पांच क्रीड़ा स्थलों को चिह्नित किया गया है, जहां प्रतियोगिता से संबंधित गतिविधियां संचालित होंगी। इनमें वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, टाउन पालिटेक्निक के मैदान, सतीश चंद्र महाविद्यालय, रामदहिन सिंह इंटर कॉलेज आमघाट तथा शेर ग्राम सभा में स्थित मिनी स्टेडियम शामिल हैं। इन स्थलों पर खेल संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस दौरान मंत्री ने प्रतियोगिता के लोगो व शुभंकर का विमोचन किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक भगवान पाठक, बीएसए मनीष सिंह, पंकज सिंह, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।

45 टीमों के 810 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

जेडी आजमगढ़ डा.राजेश कुमार आर्य ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में कुल 45 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रत्येक टीम में 18 खिलाड़ियों के हिसाब से कुल 810 खिलाड़ियों के शामिल होने का अनुमान है। इनके अलावा प्रत्येक टीम में के साथ तीन कोच या टीम मैनेजर के हिसाब से 135 कोच एवं टीम मैनेजर भी मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता के संचालन के लिए करीब 100 अधिकारी भी रहेंगे। इसके अतिरिक्त लगभग 90 बाल व्यायाम प्रशिक्षकों की व्यवस्था रहेगी। आयोजन को व्यवस्थित बनाने के लिए संबंधित विभागों और समितियों के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

समितियों के गठन की प्रक्रिया तेज

जिला क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया जाना है। आयोजन से संबंधित तैयारियों में किसी तरह की कमी न रह जाए, इसके लिए जिम्मेदारियों का निर्धारण किया जा रहा है। आयोजन की स्मारिका तैयार करने का कार्य भी जारी है। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के चयन को लेकर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के परामर्श से निर्णय लिया जाएगा। आयोजन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, ताकि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों और टीमों के ठहरने के लिए होटलों में कमरों की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही बस एवं कार से परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी है, ताकि खिलाड़ियों को ठहरने के स्थान से निर्धारित खेल मैदानों तक पहुंचने में आसानी हो। खिलाड़ियों और अधिकारियों के भोजन के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कॉमन मेस की व्यवस्था करने की तैयारी है। इसके अलावा मैदानों पर टेंट, साउंड सिस्टम और लाइटिंग की व्यवस्था भी की जा रही है। आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं का उद्देश्य प्रतियोगिता को सुचारु, व्यवस्थित और सुविधाजनक तरीके से संपन्न कराना है।

खिलाड़ियों को मिलेगी खेल सामग्री की किट

मंडल सचिव दिनेश सिंह ने कहा कि इसमें भाग लेने वाली टीमों के मैनेजर, कोच, समस्त अधिकारियों और सदस्यों के लिए स्वागत किट की व्यवस्था की जा रही है। इसमें बैग, ट्रैक सूट, टी-शर्ट, शॉर्ट्स, कैप और स्मृति चिह्न उपलब्ध कराने की योजना है। इससे प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों और अधिकारियों को आयोजन से संबंधित आवश्यक सामग्री उपलब्ध हो सकेगी।

स्वच्छता, पेयजल और चिकित्सा पर विशेष जोर

क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और अधिकारियों की मौजूदगी को देखते हुए स्वच्छता एवं पेयजल की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है। सभी प्रतिभागियों के लिए साफ-सफाई, स्वच्छ शौचालय और पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए नगर पालिका परिषद और पंचायती राज विभाग से सहयोग मांगा गया है। इन व्यवस्थाओं को जिलाधिकारी के माध्यम से पूरा कराने का अनुरोध किया गया है।

चिकित्सा व्यवस्था के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बलिया से आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया है, ताकि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को जरूरत पड़ने पर तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक, बलिया से आवश्यक पुलिस प्रबंध करने का अनुरोध किया गया है।

राष्ट्रीय आयोजन से जिले को मिलेगी नई पहचान

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि बलिया में राष्ट्रीय स्तर की विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन जिले के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन को करीब से देखने और सीखने का मौका मिलेगा। साथ ही जिले में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली टीमों के कारण बलिया की खेल सुविधाओं और आतिथ्य व्यवस्था को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। आयोजन की सफलता के लिए सभी संबंधित विभागों, समितियों और अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल आवश्यक होगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें