दुर्गापूजा विसर्जन और दशहरा पर्वपर सुरक्षा हेत प्रशासनिक अमला का मार्च : जिलाधिकारी और पलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ रसड़ा में किया पैदल मार्च
Ajay Mishra
Wed, Oct 21, 2026
बलिया। जिलाधिकारी बलिया व पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा बीती रात मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एवं दशहरा/विजयदशमी पर्व के दृष्टिगत लगातार भ्रमणशील रहकर जनपद में आयोजित दशहरा मेला/मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की मॉनीटरिंग की जा रही थी।
जनपद के अधिकारी द्वयद्वय द्वारा त्यौहारों, अपराध नियंत्रण, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत थाना रसड़ा क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल के साथ कस्बा थाना रसड़ा अन्तर्गत पैदल गश्त कर आमजनमानस को सुरक्षा का अहसास कराया गया।
प्रमुख मार्गों, चौराहों, रामलीला मैदान व बाजारों/मेला आदि में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की, की गयी सघन चेकिंग।
त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के दृष्टिगत जिलाधिकारी बलिया ज्ञानेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक बलिया डॉ0 ईरज राजा, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बलिया दिनेश कुमार शुक्ला एवं क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार मय फोर्स के साथ थाना/कस्बा रसड़ा में भ्रमण/रूट मार्च कर क्षेत्र/जनपदवासियों को शुभकामनाओं सहित त्यौहार को सौहार्दपूर्ण मनाने का दिया संदेश, एवं ड्यूटीरत अधिकारी/कर्मचारीगण को त्यौहार सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।
विज्ञापन
