BREAKING NEWS

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

शिक्षक और स्नातक निर्वाचन की तैयारी में हुआ अधिग्रहण

नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ॰ ईरज रजा ने अपने कार्यालय पहुंच कर पद भार ग्रहण किया

Advertisment

स्कूल वाहनों की ग ई जांच,दो बसों को पुलिस ने किया बन्द : स्कूली वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग की कारवाई,15 बसों का किया गया चालान

Ajay Mishra

Thu, Aug 20, 2026

बलिया। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन आजमगढ़ सुनील दत्त के पर्यवेक्षण में गुरुवार को परिवहन विभाग की टीम ने जनपद के बैरिया रोड पर स्कूली वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्कूलों में संचालित वाहनों की जांच की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अरुण कुमार राय एवं यात्रीकर अधिकारी अरविंद कुमार जैशन के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान कुल 15 बसों का चालान किया गया। वहीं, नियमों के उल्लंघन पर दो बसों को थाने में बंद कराया गया। परिवहन विभाग की कार्रवाई से स्कूली वाहन संचालकों में हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों ने स्कूली वाहनों का संचालन निर्धारित नियमों के अनुरूप करने की हिदायत दी। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर वाहनों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें