नगर टोली का गठन,न ई जिम्मेदारी मिली : विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल रसड़ा की बैठक सम्पन्न,नगर टोली का हुआ गठन
Ajay Mishra
Mon, Sep 28, 2026
बलिया/रसड़ा । विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल रसड़ा नगर की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रसड़ा नगर में संपन्न हुई, बैठक में संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा हिंदू समाज में जागरूकता बढ़ाने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इसी क्रम में बजरंग दल रसड़ा नगर टोली का विधिवत गठन किया गया बैठक में विभाग संयोजक-दीपक गुप्ता जी,विहिप जिला उपाध्यक्ष-ओंकार सिंह जी,जिला संयोजक-प्रतीक राय जी एवं जिला सह संयोजक- विपिन कुमार जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक को संबोधित करते हुए विभाग संयोजक दीपक गुप्ता ने कहा कि रसड़ा नगर में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नगर टोली का गठन किया गया है। संगठन का प्रयास रहेगा कि कार्यकर्ताओं को संगठित करते हुए समाज के बीच सेवा, संस्कार, सामाजिक जागरूकता एवं हिंदू समाज की एकता के लिए निरंतर करे तथा अधिक से अधिक हिंदू जनमानस को सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों के प्रति जागरूक किया जाए
इस अवसर पर नवीन दायित्वों की घोषणा की गई,जिसमें
🔸 नगर संयोजक-दीपक शर्मा जी
🔸 नगर सह संयोजक-सुजल कुमार गुप्ता जी
🔸 नगर सह संयोजक — प्रियम सोनी जी
🔸 कॉलेज विद्यार्थी संपर्क प्रमुख — नितेश कुमार जी
🔸 गौ रक्षा प्रमुख — शिवम यादव जी
🔸 नगर सुरक्षा प्रमुख-श्रीकृष्ण सिंह सभी नवनियुक्त दायित्ववान कार्यकर्ताओं को संगठन की ओर से हार्दिक बधाई एवंशुभकामनाएं दी गईं ।
उपस्थित पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी कार्यकर्ता संगठन के निर्धारित उद्देश्यों,सेवा,संस्कार एवं सामाजिक दायित्वों को ध्यान में रखते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे कार्यक्रम में चिलकहर प्रखंड सह संयोजक अमीरचंद,वशिष्ठ राजभर,राजा राम,अंगद प्रजापति,मनीष कनौजिया,संदीप राजभर,शशांक सिंह,पुरुषोत्तम राजभर,विकास चौहान,आदित्य,शिवम चौरसिया सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे
विज्ञापन
