BREAKING NEWS

मनोनीत होने के बाद पहली बार बलिया आने पर सपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया

10-12 जनसुनवाई में 70 वर्ष के बुजूर्ग का आयुष्मान कार्ड भी बनेगा,पात्रों तक पहुंचेगी योजनाएं,CMO के कर्मचारी मौजूद रहेगे

मु्ख्य सम्पादक अजय मिश्र

निर्वर्तमान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की विदाई ज्ञानेन्द्र नवागत जिलाधिकारी

उ०प्र शासन ने स्थानान्तरण कर पीलीभीत के जिलाधिकारी को बलिया का जिलाधिकारी बनाया है।

Advertisment

सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य का सपा कार्यालयपर स्वागत : मनोनीत होने के बाद पहली बार बलिया आने पर सपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया

बलिया। समाजवादी पार्टी बलिया के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य गुरुवार को लखनऊ से चलकर बलिया पहुंचे। जनपद की सीमा नदौली पहुंचने पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

स्वागत के बाद सैकड़ों वाहनों का काफिला बलिया की ओर रवाना हुआ। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए अपने नए जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया।

जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही सुनील कुमार मौर्य समाजवादी पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ खुली गाड़ी में सवार हुए। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था।

सुनील कुमार मौर्य के जिलाध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं में दिखाई दे रहा यह उत्साह संगठन की सक्रियता और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पार्टी कार्यालय पर स्वागत के उपरान्त प्रेस से बात करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए मै कुछ भी करूंगा उनका सम्मान मेरे लिए सर्वोपरि है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है उसपर शतप्रतिशत खरा उतरने की कोशिश करूंगा और 2027 में बलिया के सातों सीट जीतकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने में महत्वपूर्ण योगदान निभाउंगा।

निवर्तमान अध्यक्ष संग्राम सिंह ने सबसे पहले अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया इस अवसर पर अम्बिका चौधरी, मु.जियाउद्दीन रिज़वी,जयप्रकाश अंचल,श्रीमती मंजू सिंह, रंजीत चौधरी,संजय उपाध्याय,अरविन्द गिरी,यशपाल सिंह,डा. विश्राम यादव,सुशील पाण्डेय कान्हजी, राजेश गौड़, रामजी गुप्ता, रामजी यादव,बलजीत कुशवाहा, सुभाष चौहान,जय प्रकाश मुन्ना,धनंजय विशेन,विकेश सिंह सोनू, शशिकांत चतुर्वेदी, राजन कन्नौजिया,रामेश्वर पासवान, रोहित चौबे, आशुतोष ओझा अनिल राय,जलालुद्दीन जे डी, अजय यादव,धनजी यादव, चंदन यादव,सर्वजीत यादव,विजय शंकर यादव,सुभाष यादव,गुरुज लाल राजभर,रवींद्र यादव,, अखिलेश गुप्ता,मंटू साहनी,जगमोहन विंद, हरेन्द्र गोड, अटल पाण्डेय, रामनाथ पटेल,बलराम यादव,विनायक मौर्य हरेंद्र राम नीरज यादव,संचालन बीरबल राम ने किया।

"दिन भर की जोरदार बारिश के बाद भी कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक रहा"

विज्ञापन

जरूरी खबरें