लखनऊ से बलिया पहुंचा 8 बार के विधायक पूर्व मंत्री का पार्थिव शरीर : जय प्रकाश नारायण और पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के प्रिय रामगोविन्द चौधरी
Ajay Mishra
Sat, Sep 26, 2026
बलिया। पूर्व मंत्री,नेता प्रतिपक्ष रहे आठ बार के विधायक राम गोविन्द चौधरी का पार्थिव शरीर लखनऊ से चल कर जैसे ही बलिया आया,पूर्व मंत्री गण और सपा के जनपदीय पदाधिकारी उनके पानी टंकी स्थित आवास पर और पार्टी कार्यालय पर एकत्रित होना शुरु हो गये साथ ही बलिया कि जनता भी भारी संख्या में पार्टी कार्यालय पहुंचकर उनको अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
पार्टी कार्यालय के बाद उनका पार्थिव शरीर श्री मुरली मनोहर टाउन कालेज ले जाया गया जहां वे अपने छात्र जीवन में छात्र संघ के महामंत्री और बाद में अध्यक्ष रहे। इसके बाद एक बड़े काफिले के रुप में सुखपुरा की ओर ले जाया गया जहां से बेरुआरबारी,बांसडीह और फिर पैत्रिक आवास गोसाईपुर ले जाया जायेगा।
कल उनकी अन्तिम यात्रा निकलेगी जो गांव से सरयू नदी ले जाया जायेगा।
पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष, पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी,कामेश्वर सिंह और जनपद के सभी पदाधिकारी और उनके शुभचिन्तक, जनता उपस्थित रही।
विज्ञापन
