बैरिया में भाजपा आई टी विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत : कार्यकर्ताओं में उत्साह, चन्द्रन बदन मिश्र ने किया स्वागत
Ajay Mishra
Fri, Nov 13, 2026
संवाददाता जितेंद्र यादव जीतू
बैरिया, बलिया। भारतीय जनता पार्टी के आईटी विभाग में मनीष वर्मा व आदर्श गुप्ता को जिला सह-संयोजक तथा सन्तोष पाण्डेय को बैरिया विधानसभा का संयोजक बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने उल्लास एवं उमंग के साथ भारत माता की जय के गगनभेदी नारों के साथ तीनों पदाधिकारियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर विधानसभा बैरिया के वरिष्ठ भाजपा नेता चन्द्र बदन मिश्र के निज आवासीय कार्यालय शिवानन्द सदन, बैरिया पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त तीनों पदाधिकारियों का फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र से स्वागत करते हुए कहा गया कि आईटी विभाग हमारी मेरुदण्ड है और आशा है इन तीनों पदाधिकारियों का सहयोग पार्टी को एक नई दिशा देगा।
इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य रत्नेश सिंह, हरिकंचन सिंह, मण्डल महामन्त्री जितेन्द्र मिश्र, मण्डल महामन्त्री सुधांशु तिवारी, मण्डल महामन्त्री जयप्रकाश भारती, मण्डल कोषाध्यक्ष रमेश पाण्डेय, विधि प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक मिथिलेश कुमार सिंह, पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष मिथिलेश चौबे, धनंजय सिंह, बूथ अध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह, अभय कुमार सिंह, दयाशंकर वर्मा, देवनाथ राम, हीरा राजभर एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
