पुलिस ने अश्लील विडियों बना कर ब्लैकमेल करने वाले को गिरफ्तार किया : मनियर थाना पुलिसने आत्म हत्या के विवश करने और बाद में उसकी मृत्यु तक पहुंचाने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
Ajay Mishra
Sun, Aug 2, 2026
बलिया।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष मनियर अजय कुमार त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में मनियर पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 31.07.2026 को नाबालिग लड़की उम्र करीब 15 वर्ष जिसके गाँव का ही जाहिद पुत्र फिरोज ने नाबालिग लडकी को बहला फुसलाकर वीडियो काल करके उसकी अश्लील विडियो बना लिया और धमकी देने लगा कि मुझसे शादी करो नही तो तुम्हारा अश्लील वीडियो वायरल कर देगें तुम्हे व तुम्हारे परिवार को किसी के सामने मुंह दिखाने लायक नही छोड़ेगे, कही भी शादी नही करने दूंगा । जब नाबालिग लडकी ने शादी का विरोध किया तो फिरोज ने अपने दोस्त इस्माईल शाह पुत्र एजाज व नाबालिग लड़की की मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेज दिया व इस्माईल शाह ने गांव के अन्य कई लोगो पर भेजकर वायरल कर दिया है । इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 141/2026 धारा 351(2) BNS व 67 IT Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया । इसी क्रम में नाबालिग लड़की द्वारा मानसिक अवसाद में आकर दिनांक-01.08.2026 को आत्महत्या करने का प्रायस किया, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। थाना स्थानीय द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 02.08.2026 को उ0नि0 मो0 इस्माईल शेख ,उ0नि0 वंशराज सिंह व का0 जगदीश पटेल व का0 हरिकेश यादव थानाक्षेत्र में देखभाल क्षेत्र, चेकिंग सदिग्ध व्यक्ति/वाहन , पेण्डिंग विवेचना में ग्राम दक्षिण पटखौली में मौजूद थे कि मुखबिर खास की सूचना के आधार पर दो अभियुक्तों को जिनका नाम 1.जाहिद पुत्र फिरोज निवासी ग्राम दक्षिण पटखौली थाना मनियर जनपद बलिया उम्र करीब 23 वर्ष 2. इस्माईल शाह पुत्र एजाज ग्राम दक्षिण पटखौली थाना मनियर जनपद बलिया उम्र करीब 20 वर्ष* को समय लगभग 11.08 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया, दोनों व्यक्तियों की जामा तलाशी में 02 अदद मोबाईल रेडमी व समसंग रेनमी बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. मो0 इस्माईल शेख
2. उ0नि0 वंशराज सिंह
3. का0 जगदीश पटेल
4. का0 हरिकेश यादव सभी थाना मनियर जनपद बलिया।
विज्ञापन
