BREAKING NEWS

धारा303(2),317(2)से सम्बन्धित एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस ने चलाया दो दिवसीय विशेष अभियान,1274 वाहनों का चालान कर,8 को सीज कर लगाया 1943400 का जुर्माना

वारन्टी राम प्रकाश गोवध निवारण अधिनियम में वारन्ट में वांछित होने के कारण गिरफ्तार किया गया

कुलाधिपति एवं महामहिम राज्यपाल की अध्यक्षता में होगा कार्यक्रम,पद्मश्री डां अशोक कुमार सिंह जी मुख्य अतिथि होंगे

युवाओं की जीत-प्रधान ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में लिखा है कि अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को सौंप रहा हूं

Advertisment

गाय चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से गोवंश बरामद : धारा303(2),317(2)से सम्बन्धित एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया। थाना बासंडीहरोड जनपद बलिया पुलिस द्वारा धारा 303(2), 317(2) से सम्बंधित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की गई 01 राशि गोवंश (गाय) बरामद।

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा के कुशल नेतृत्व मे थाना बांसडीहरोड पुलिस टीम को मिली सफलता ।

उल्लेखनीय है कि उ0नि0 सतीश यादव मय हमराह टीम के साथ रवाना होकर देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म जरायम, चेकिंग संदिग्ध वाहन व व्यक्ति, तलाश वांछित अभियुक्त तथा मु0अ0सं0 147/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी की गोंवशों की पतारसी सुरागरसी/ गिरफ्तारी के बांसडीहरोड तिराहे पर मौजूद थे कि मुखबिर ने आकर बताया कि दो व्यक्ति 01 राशि गोवंश को पेड़ से बांध कर कही बेचने की फिराक में है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते है । इस पर विश्वास करके तत्काल पुलिस द्वारा मुखबिर के बताये हुए स्थान पर पहुंचकर दविश देकर 1.रूस्तम अहमद पुत्र कलूट अहमद निवासी कसाबटोला काजीपुरा थाना कोतवाली उम्र करीब 35 वर्ष समय करीब 03.15 बजे पकड़ लिया गया तथा दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया । कब्जे से चोरी की गई 01 राशि गोवंश को बरामद किया गया । पकड़े गये अभियुक्त ने दूसरे व्यक्ति का नाम नवाजीश पुत्र नशरूल्ला निवासी कसाबटोला काजीपुरा थाना कोतवाली उम्र करीब 30 वर्ष बताया । पूछताछ पर बताया कि हम दोनों दिनांक 23.07.2026 को ग्राम दिउली थाना बांसडीहरोड से गाय को चोरी किये थे । बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर उपरोक्त मुकदमें में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी । वादी मुकदमा को थाना स्थानीय पर बुलाकर गाय की पहचान कराकर नियमानुसार सुपुर्द किया गया । उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त रूस्तम अहमद के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0न्यायालय भेजा जा चुका है । अभियुक्त नवाजीश की गिरफ्तारी हेतु लगातार दविश/प्रयास किया जा रहा है ।

सम्बन्धित अभियोग

1. मु0अ0सं0 147/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

1. रूस्तम अहमद पुत्र कलूट अहमद निवासी कसाब टोला काजीपुरा थाना कोतवाली उम्र करीब 35 वर्ष

अभियुक्त रूस्तम अहमद का आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 - 150/2018 धारा 323,387 भादवि थाना कोतवाली जनपद बलिया ।

बरामदगी

1. चोरी की हुई 01 राशि गोवंश

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 सतीश यादव थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया ।

2. हे0का0 विनीत यादव थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया ।

3. का0 सौरभ गिरि थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया ।

4. का0 अमरेन्द्र यादव थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें