BREAKING NEWS

पुलिस ने चलाया दो दिवसीय विशेष अभियान,1274 वाहनों का चालान कर,8 को सीज कर लगाया 1943400 का जुर्माना

वारन्टी राम प्रकाश गोवध निवारण अधिनियम में वारन्ट में वांछित होने के कारण गिरफ्तार किया गया

कुलाधिपति एवं महामहिम राज्यपाल की अध्यक्षता में होगा कार्यक्रम,पद्मश्री डां अशोक कुमार सिंह जी मुख्य अतिथि होंगे

युवाओं की जीत-प्रधान ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में लिखा है कि अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को सौंप रहा हूं

हत्या से सम्बन्धित दो नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार उनकी निशानदेही पर आला कत्ल ईंट व खून से लथपथ कपड़े बरामद

Advertisment

यातायात पुलिस ने चलाया अभियान,जब्त किए गये प्रेशर हार्न और मा०साइलेंसर : पुलिस ने चलाया दो दिवसीय विशेष अभियान,1274 वाहनों का चालान कर,8 को सीज कर लगाया 1943400 का जुर्माना

Ajay Mishra

Mon, Jul 27, 2026

बलिया। यातायात पुलिस बलिया द्वारा जब्त किए गये अवैध प्रेशर हार्न, अनाधिकृत हूटर एंव मॉडिफाईड साईलेंसर का किया गया विनिष्टिकरण एंव सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात उल्लंघन के विरुद्द बलिया पुलिस के द्वारा चलाया गया 02 दिवसीय विशेष अभियान जिसमें ड्रंकन ड्राइव, प्रेशर हार्न व हूटर वाहनों के विरुद्ध, दो पहिया/चार पहिया के नम्बर प्लेट पर जाति सूचक एवं अन्य भड़काऊ शब्द लिखे वाहनों,मॉडिफाइ साइलेंसर, बिना वैध अभिलेखों के वाहनों के विरूद्ध की गयी प्रभावी कार्यवाही-

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा तथा क्षेत्राधिकारी यातायात सुश्री मंजरी राव के निकट पर्यवेक्षण में जनपदीय पुलिस ,यातायात पुलिस द्वारा दो दिवसीय अभियान चलाकर अवैध वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गयी । यातायात पुलिस एवं थाना की पुलिस द्वारा 1274 वाहनों चालान कर 08 वाहनों को सीज करते हुए 1943400 रू0 (उन्नीस लाख तिरालिस हजार चार सौ रु0 )का जुर्माना लगाकर की गयी कार्यवाही ।

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध जनपद स्तर पर की गयी कार्यवाही निम्नलिखित है-

1. दो पहिया व चार पहिया वाहनों के नम्बर प्लेट पर जाति सूचक व अन्य भड़काउ शब्द लिखे वाहनों के विरुद्ध कुल 39 वाहनों का चालान किया गया ।

2. ड्रंक ड्राइविंग में कुल 07 वाहनों का चालान किया गया ।

3. मॉडिफाई साइलेंसर में कुल 09 वाहनों का चालान किया गया ।

4. बिना हेलमेट वाहन चलाने के विरुद्ध कुल-793 वाहनों का चालान किया गया ।

5. तीन सवारी मे कुल-109 वाहनों का चालान किया गया ।

6. बिना वैध अभिलेखों के वाहनो में कुल -08 वाहनों को सीज किया गया ।

जब्त किये गये मॉडिफाई साइलेंसर, प्रेशर हार्न, हूटर का विनिष्टिकरण करते हुये प्रभारी यातायात बलिया श्री अनवर अली खान द्वारा जन सामान्य तक यह संदेश दिया गया कि अवैध हूटर,प्रेशर हार्न ,अनाधिकृत एंव मॉडिफाईड साईलेंसर का प्रयोग दण्डनीय है तथा इसके विरुद्ध कठोर एंव प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । दो दिवसीय विशेष यातायात चेकिंग में जनपदवासियों के लिए यातायात जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया जिसमें दो पहिया वाहनों पर हेलमेट लगाने, ट्रिपल सवारी करने से बचने एवं चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट लगाने हेतु जागरूक किया गया । सभी को सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने व यातायात नियमों का पालन करनें हेतु निर्देशित/अपील की गई।

“सड़क पर सावधानी, घर में खुशहाली!”

“सावधानी हटी, दुर्घटना घटी!”

विज्ञापन

जरूरी खबरें