पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में हुई जनसुनवाई : तहसील सिकन्दरपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर की ग ई जनसुनवाई
Ajay Mishra
Sat, Aug 1, 2026
बलिया। फरयादियों की जन शिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
आज 01अगस्त को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह और मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार के द्वारा जनपद बलिया के तहसील सिकन्दरपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनता की जनसमस्याओं को सुना गया तथा कुछ समस्याओं का मौके पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया, जबकि अन्य आयी सभी शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर करने की हिदायत दी गई। इस मौके पर राजस्व/पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।
विज्ञापन
