BREAKING NEWS

सुनील मौर्य के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बनने पर बलिया सपा में हर्ष

बाल वाटिका केन्द्रों के संचालन को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश,बिजली से लेकर -साफ-सफाई तक के निर्देश

विवेक में देश सेवा की भावना परिवार से आई,विवेक की शिक्षा लखनऊ से हुई

पुलिस अधीक्षक बलिया ने उभांव थाना क्षेत्र में हुए हत्या के अभियुक्तों पर इनाम घोषित किया

विद्यार्थियों को मौलिक अधिकार,कर्तव्य और नि:शुल्क विधिक सहायता की दी ग ई जानकारी

Advertisment

नशामुक्त भारत के निर्माण का लिया संकल्प : प्रधानमंत्री के संदेश को सुना गया और नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया गया

Ajay Mishra

Sun, Aug 2, 2026

बलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज "नशा मुक्त युवा फ़ॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर देशभर के 28,000 से अधिक स्थानों से लाखों युवाओं एवं नागरिकों ने अभियान से जुड़कर प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संदेश का श्रवण किया।

उक्त सन्दर्भ में जनपद बलिया में मेरा युवा भारत (MY Bharat) का मुख्य कार्यक्रम नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माल्देपुर में आयोजित हुआ, जहाँ प्रधानमंत्री के संदेश का सजीव प्रसारण किया गया और 200 से अधिक युवाओं ने प्रत्यक्ष रूप से सहभागिता की।

इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न विकास खंडों में कार्यरत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों द्वारा स्थानीय युवा मंडलों, स्वयंसेवी संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य सामाजिक संगठनों के सहयोग से भी प्रधानमंत्री के संदेश के सामूहिक श्रवण का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेते हुए नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् गीत के साथ हुआ, जिसके उपरांत उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्ति का शपथ ग्रहण किया।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशे की गिरफ्त में आए लोगों को सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं के माध्यम से पुनर्वास एवं उपचार के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र त्रिपाठी ने युवाओं से व्यसनमुक्त जीवन अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

जिला युवा अधिकारी, MY Bharat, बलिया रवि कुमार मिश्र ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना तथा समाज में नशा मुक्त वातावरण के निर्माण हेतु जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में शरद यादव (युवा कल्याण एवं प्रादेशिक रक्षा दल), शलभ उपाध्याय (नमामि गंगे परियोजना), नवीन कुमार सिंह, शुभम मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही जनपद के गैर-सरकारी संगठनों, युवा मंडलों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें