भीमपुरा पुलिस ने धोखाधड़ी/ठगी कर निकाले गये धन को कराया वापस : शिकायतकर्ता की शिकायत पर धन को होल्ड कराते हुए कराया गया वापस,धन वापस मिलने पर पुलिस की प्रशंसा
Ajay Mishra
Tue, Jul 7, 2026
बलिया। थाना भीमपुरा, जनपद बलिया पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धोखाधड़ी/ठगी कर निकाली गई धनराशि को होल्ड कराते हुये 45,400.00/- रूपये शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस ।
उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता द्वारा हेल्पलाईन नंबर-1930 व थाना भीमपुरा बलिया में आकर शिकायत दर्ज करायी गयी, जिसमें शिकायतकर्ता के पंजाब नेशनल बैंक के खाते से फर्जी तरीके से धोखा देकर पैसा को स्थानान्तरण कर लिया गया था ।
इसी क्रम मेंपुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (द.)/नोडल साइबर सेल बलिया संजय वर्मा के व क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार निकट पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भीमपुरा रंजीत विश्वकर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना भीमपुरा पुलिस द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप06.07.2026 को शिकायतकर्ता के खाते में धोखाधड़ी की गयी धनराशि 45,400.00/- रूपये मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में वापस कराया गया। शिकायतकर्ता द्वारा भीमपुरा पुलिस तथा बलिया पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।
बरामद कराने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा थाना भीमपुरा बलिया
2. उ0नि0 रवि वर्मा साइबर प्रभारी थाना भीमपुरा बलिया
3. हे0का0 दुर्गेश कमार विश्वकर्मा कम्प्यूटर आपरेटर) थाना भीमपुरा बलिया
4. आरक्षी राहुल यादव (साइबर हेल्प डेस्क थाना भीमपुरा बलिया
5. म0आरक्षी रागिनी कन्नौजिया साइबर हेल्प डेस्क थाना भीमपुरा बलिया।
विज्ञापन
