BREAKING NEWS

आज के लोकतंत्र में अब अनशन,विरोध प्रदर्शन और अपनी बात को सुनाने बताने का मजबूत हथियार अनशन भी फेल,मरने की भी सुनवाई नहीं

गिरफ्तार किया,गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर हथियार बरामद,पुलिस ने विधिक कारवाई कर न्यायालय भेंजा

उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की बैठक सम्पन्न,हज यात्रियों की सुविधाओं पर हुआ मंथन

परिवहन मंत्री दया शंकर ने 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट और दो मार्गॊ का किया शिलान्यास,अन्य नेता भी रहे उपस्थित

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल योजना की जानकारी दी ग ई

Advertisment

अपराधी के हाजिर न होने पर मुनादी और सम्पत्ति निलामी : 84BNSS के तहत मुनादी कराकर सम्पत्ति कुर्क करने की तैयारी

Ajay Mishra

Sun, May 18, 2025

बलिया। थाना बांसडीह जनपद बलिया पुलिस द्वारा नाबालिग अपहृता को लेकर भागने वाले वांछित अभियुक्त के विरुद्ध की गयी धारा 84 BNSS की कार्यवाही ।

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन मे अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध तथा वांछित अभियुक्तगण की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनिल कुमार झा के निकट पर्वेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बांसडीह प्रभात कुमार व प्रभारी निरीक्षक बांसडीह संजय सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक -18. 05. 2025 को थाना बांसडीह जनपद बलिया पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या-253/2024 धारा-137(2)/87 BNS से संबंधित अभियुक्त मन्नू चौहान उर्फ सूरज चौहान पुत्र रघुनाथ चौहान निवासी वार्ड नं 9 कस्बा रेवती थाना रेवती बलिया के विरुद्ध धारा 84 BNSS की कार्यवाही की गयी ।

अवगत कराना है कि उपरोक्त वांछित अभियुक्त जो निरन्तर फरार चल रहे हैं तथा मा0 न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहे हैं । जिस पर मा0 न्यायालय के आदेश पर धारा 84 BNSS के तहत उद्घोषणा की गयी तथा उपरोक्त अभियुक्त के निवास स्थान पर नोटिस चस्पा कराकर उसके घर एवं आस-पास के क्षेत्रों में मुनादी करायी गयी । यदि फरार अभियुक्त समयावधि के भीतर मा0 न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता हैं तो उसकी चल सम्पत्ति जब्त करने की कार्यवाही की जाएगी । इस मौके पर विवेचक

1. उप निरीक्षक नीरज यादव

2. अन्य पुलिस कर्मचारीगण थाना बांसडीह जनपद बलिया मौजूद रहें ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें