BREAKING NEWS

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

Advertisment

जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक ने दी ग्रामीणों को बैंकिग व अन्य जानकारी : सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल योजना की जानकारी दी ग ई

Ajay Mishra

Fri, Jul 10, 2026

दुबहर(बलिया)। भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश पर अग्रणी बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आरोह फाउंडेशन द्वारा दुबहर क्षेत्र के नगवा गांव में वित्तीय साक्षरता एवं जन-जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को वित्तीय समावेशन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सुशील कुमार ने बैंकिंग सेवाओं, बचत, री-केवाईसी तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के साथ साथ किसान क्रेडिट कार्ड योजना में समय से भुगतान करने पर होने वाले लाभों एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उन्हें इन योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री के प्रतिनिधि हर्ष सिंह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की मंशा प्रत्येक नागरिक को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की है।

कार्यक्रम का संचालन नितेश पाठक ने किया। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक शिव कुमार सिंह,वर्धन पाठक, धर्मेंद्र तिवारी, कुसुम पाठक, भुवनेश्वर पासवान, बृजेश पाठक, राकेश सिंह, ज्ञानी शुभम, देवेंद्र सहित आरोह फाउंडेशन के कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें