BREAKING NEWS

तिरंगा यात्रा शहीद स्मारक पहुंच कर सम्पन्न हुई,देश भक्ति का गूंजा नारा

श्रद्धांजलि सभा के पूर्व तिरंगा यात्रा भी निकाला गया,दिवंगत विधायक उमा शंकर सिंह को भी दी ग ई श्रद्धांजलि

महिला के पति ने थाना पर सूचना दी थी कि उसका भतिजा ही हत्या कर दिया है

इन्दू देबी के पति ओम प्रकाश दुबे की तलाश जारी,शिवराम पुर घाट पर मोटर साइकिल मिली

हल्दी क्षेत्र में विद्युत तार बदलने और ट्रान्सफार्मर क्षमता में वृद्धि को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Advertisment

महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार : महिला के पति ने थाना पर सूचना दी थी कि उसका भतिजा ही हत्या कर दिया है

बलिया। महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

उल्लेखनीय है कि बीते कल समय लगभग 21:00(रात्रि) बजे नगरा थाना प्रभारी को यह सूचना प्राप्त हुई थी एक व्यक्ति है सियाराम, उनके द्वारा बताया गया था कि गड़वार चौराहे पर उनकी पत्नी एक क्लीनिक पर बैठती है, जहां पर उनकी हत्या कर दी गई है तथा उनके द्वारा अपने भतीजे के विरुद्ध ही आरोप लगाते हुए प्रार्थना पर दिया गया था, जिस पर सुसंगत धाराओं में तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया था, उसकी खोजबीन के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हुई थी, पुलिस टीम द्वारा उसको गिरफ्तार किया गया है । जब पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया है कि वह जो मृतिका है उनके कुछ गतिविधियां और क्रियाकलापों से वह असंतुष्ट था जिससे उनके बीच में वाद-विवाद हुआ इसी वाद-विवाद में वही रखी हुई एक लोहे की राड से उनके ऊपर प्रहार किया और मौके से अपनी मोटरसाइकिल लेकर चला गया, बाद में पुलिस ने मैन्युअल इंटेलिजेंस टेक्निकल सर्विलांस के माध्यम से इसको गिरफ्तार किया है और अग्रेत्तर कार्यवाही पूछताछ के आधार पर की जा रही है । उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने दी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें