BREAKING NEWS

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

भारी वाहनों को उनके परिवर्तित मार्ग ही जाना होगा और 3बजे से कोई भी ईरिक्सा- तीपहिया शहर में नहींजायेगा,

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बलिया दौरा लेकर जिलाप्रशासन सतर्क,DM-SP ने किया गांवका दौरा

राज्य स्तरीय चयन गाजियाबादमें में सम्पन्न हुआ

क्षेत्र में बाढ़ का पानी भरा,जरुरी सामान दवाई वितरित

Advertisment

गुमशुदा लड़कियों की सूचना मिलने पर दो दिन में किया पुलिसने सकुशल बरामद : आपरेशन मुस्कान के तहत सूचना मिलने के 50 घंटे के अन्दर किया गया सकुशल बरामद,परिजनों को किया सुपूर्द

Ajay Mishra

Sat, Jun 27, 2026

बलिया।ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना बासंडीह रोड पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 126/2026 धारा 137(2) बी.एन.एस. से सम्बन्धित 02 गुमशुदा लड़कियों की सूचना मिलने के 50 घण्टे के अंदर सकुशल किया गया बरामद ।

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में गुमशुदा व्यक्ति की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र व थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व मे थाना बांसडीहरोड पुलिस टीम को मिली सफलता ।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 25.06.2026 को आवेदक द्वारा थाना आकर प्रार्थना पत्र दिया गया व बताया गया कि समय करीब 8.45 सुबह मेरी दोनों लडकियां 1. एक्स उम्र 14 वर्ष रंग गोरा लम्बाई 5 फीट आसमानी रंग का टीशर्ट ब्लैक व्राउन प्लाजो पैर मे हील वाला हवाई चप्पल पहने हुई है। तथा दुसरी लडकी वाई उम्र 11 वर्ष लम्बाई 4 फीट 9 ईच पिले रंग का टीशर्ट तथा ब्लैक प्लाजो पैर मे हील वाला चप्पल पहने हुई है दोनों एक साथ घर से कापी खरीदने गांव की दुकान पर कह कर घर से निकली जो अभी तक वापस नही आई। मेरे द्वारा काफी खोजबीन किया गया किन्तू कोई सुराग नही मिला। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0सं0 125/2026 धारा 137(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी जाँच उ0नि0 नवीन कुमार श्रीवास्तव थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया द्वारा किया जा रहा था ।

जिसके फल स्वरूप आज दिनांक 27.06.2026 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित पीड़ित/गुमशुदा को सकुशल 50 घण्टे में बरामद कर लिया गया है । परिजनों को सुपुर्द कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । परिजनों द्वारा थाना बांसडीह रोड पुलिस व बलिया पुलिस का आभार व्यक्त किया गया ।

पंजीकृत अभियोग-

1. 1.मु0अ0स0 125/2026 धारा 137(2) बी.एन.एस थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया

बरामदगी-

1. गुमशुदा लड़की उम्र 14 वर्ष (सकुशल बरामद)

2. गुमशुदा लड़की उम्र 11 वर्ष (सकुशल बरामद)

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

1. थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह थाना बासंडीह रोड बलिया मय फोर्स

2. उ0नि0 नवीन कुमार श्रीवास्तव मय हमराह थाना बासंडीह रोड बलिया मय फोर्स।

विज्ञापन

जरूरी खबरें