BREAKING NEWS

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

भारी वाहनों को उनके परिवर्तित मार्ग ही जाना होगा और 3बजे से कोई भी ईरिक्सा- तीपहिया शहर में नहींजायेगा,

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बलिया दौरा लेकर जिलाप्रशासन सतर्क,DM-SP ने किया गांवका दौरा

Advertisment

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक का धरना-प्रदर्शन 26 फरवरी को : टीचर फेडरेशन आफ इण्डिया के नेतृत्व में प्राथमिक शिक्षक संघ का धरना व ज्ञापन प्रेषण 26 को,जितेन्द्र सिंह ने किया आह्वान

Ajay Mishra

Tue, Feb 24, 2026

बलिया। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बलिया इकाई की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 26 फरवरी को जनपद के सभी शिक्षक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर एकत्र होकर TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करेंगे तथा जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करेंगे।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर भी TET की शर्त लागू करना न्यायसंगत नहीं है। नियुक्ति के समय लागू नियमों के अनुसार चयनित शिक्षकों से अब TET उत्तीर्ण करने की बाध्यता न केवल अनुचित बल्कि असंवैधानिक है। इसी आदेश के विरोध में बलिया सहित उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में शिक्षक अपने-अपने जनपद मुख्यालयों पर एकत्र होकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करेंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने जनपद के सभी शिक्षकों से अपील की कि वे 26 फरवरी को समय से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाएं। इससे पूर्व विभिन्न शिक्षा क्षेत्रों के अध्यक्ष एवं मंत्रियों ने TET की अनिवार्यता के विरोध में सामूहिक रूप से अपनी बात रखी।

बैठक में सुनील सिंह, अजय मिश्र, जितेन्द्र प्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार गुप्ता, अरुण पाण्डेय, अजीत पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, जय प्रकाश राम, तुषारकांत राय, सुनील सिंह, सुशील कुमार, बलवन्त सिंह, अशोक यादव, नीरज सिंह, शक्ति मिश्र, सैफुद्दीन, बलवंत सिंह, सत्यजीत, समरजीत सिंह, सुनील सिंह, भूपेंद्र यादव, उदय नारायण , अवधेश कुमार, संजय दूबे, टुनटुन प्रसाद और शत्रुघ्न यादव,अमरिश पाण्डेय,सन्तोष पाण्डेय आदि उपस्थित रहे | बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह व संचालन जिलामंत्री डॉ राजेश पाण्डेय ने किया। |

विज्ञापन

जरूरी खबरें