BREAKING NEWS

खेल मैदान में खेलने को लेकर हुए झगड़े में एक को लगी चाकू,स्थिति सामान्य इलाज के बाद डिस्चार्ज

खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिआ जरुरी निर्देश,स्कूल चलो अभियान और निर्माण कार्यो की समीक्षा, दिए जरुरी निर्देश

135 वीं जयन्ती पर याद किए गये बाबा साहेब,जिलाधिकारी ने माल्यार्पण कर दिए उनके विचारों पर चलने के संदेश

दैनिक प्रात:भ्रमण टीम और प्राथमिक शिक्षक संघ ने अम्बेडकर संस्थान पहुंचकर मनाया बाबा साहब की जयन्ती

पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के निधन पर सांसद सनातन और पूर्वनेताप्रतिपक्ष रामगोविन्द नेउनको दी श्रद्धांजलि

Advertisment

दीक्षांत मण्डप का हुआ भूमि पूजन : मंगलवार को होने वाले दीक्षांत समारोह के लिए मण्डप/पाण्डाल‌ बनना शुरु,महामहिम आनन्दीबेन देंगी डिग्री

Ajay Mishra

Mon, Oct 6, 2025

बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के सप्तम् दीक्षान्त समारोह का आयोजन 07 अक्टूबर मंगलवार को होना है। उक्त समारोह के आयोजन के लिए परिसर में दीक्षान्त मंडप का निर्माण किया गया है। दीक्षान्त मंडप के वास्तु देवता की स्थापना सोमवार को की गयी। दीक्षान्त समारोह के सफल आयोजन के निमित्त मंडप में कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने अपनी अर्धांगिनी डाॅ. नीरा गुप्ता के साथ भूमिपूजन किया। तत्पश्चात दीक्षान्त समारोह का क्षण- प्रतिक्षण कार्यक्रम के अनुरूप पूर्वाभ्यास किया गया। विवि की कुलाधिपति एवं उ. प्र. की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में मंगलवार को विवि के दीक्षान्त समारोह का आयोजन होगा, जिसमें विवि के विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जायेगी। उक्त समारोह में स्वर्ण पदक वितरण के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किट भी वितरित किया जायेगा। इस समस्त कार्यक्रम का आज पूर्वाभ्यास किया गया। इस अवसर पर कुलसचिव एस एल पाल, वित्त अधिकारी आनंद दुबे, शैक्षणिक निदेशक डाॅ. पुष्पा मिश्रा, पीआरओ डाॅ. प्रमोद शंकर पाण्डेय के साथ विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष, कार्य परिषद एवं विद्या परिषद के सदस्य गण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें