BREAKING NEWS

आज के लोकतंत्र में अब अनशन,विरोध प्रदर्शन और अपनी बात को सुनाने बताने का मजबूत हथियार अनशन भी फेल,मरने की भी सुनवाई नहीं

गिरफ्तार किया,गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर हथियार बरामद,पुलिस ने विधिक कारवाई कर न्यायालय भेंजा

उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की बैठक सम्पन्न,हज यात्रियों की सुविधाओं पर हुआ मंथन

परिवहन मंत्री दया शंकर ने 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट और दो मार्गॊ का किया शिलान्यास,अन्य नेता भी रहे उपस्थित

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल योजना की जानकारी दी ग ई

Advertisment

शिक्षाक्षेत्र चिलकहर में हुआ सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान : उ०प्र० प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा अवकाश प्राप्त शिक्षकों का किया गया सम्मान

Ajay Mishra

Sat, Apr 5, 2025

बलिया।शिक्षाक्षेत्र चिलकहर में 2018 से 2025 तक अवकाश ग्रहण किए सभी शिक्षकों का सम्मान अंग वस्त्रम व स्मृति चिन्ह तथा गीता आदि भेंट करके किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव और डिप्टी डायरेक्टर विनोद राय,विशिष्ट अतिथि के रुप में जिला शिक्षा एंव प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य शिवम पाण्डेय, खण्ड शिक्षा अधिकारी और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह तथा जनपद के सभी ब्लाक के अध्यक्ष,मंत्री तथा जिला कार्यसमिति के पदाधिकारीगण ‌उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने शिक्षा उन्नययन के लिए अपने विचार रखे,मुख्य अतिथि विनोद राय ने कहा कि हाथी के पांव में सबका पांव को चरितार्थ करते हुए मैं कहूंगा कि सभी अवकाश प्राप्त शिक्षकों के कृतियों को प्रणाम करने के लिए यहाँ उपस्थित हुए हैं।जो प्यार व स्नेह बेसिक शिक्षा विभाग से मान ,सम्मान व दुलार शिक्षकों ने दिया वह अदभुत, अकल्पनीय,अतुलनीय है। इस प्यार दुलार को मैं सजो के रख सकू और कभी अवसर आए तो किसी प्रकार लौटा सकूं,मां भवानी मुझे शक्ति दें।इन शिक्षकों को सम्मानित करके हम अपना सम्मान कर रहे हैं।इसी तरह का विचार डायट प्राचार्य शिवम पाण्डेय ने भी व्यक्त किया और शिक्षक का एकमात्र कार्य होता है कि बच्चों को कैसे बेहतर बनाया जाय,उनका कल कैसे अच्छा हो और वे कैसे अनुशासित रहें,जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने भी विस्तार से अपने विचार रखे,जिला मंत्री डां राजेश पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया।ब्लाक अध्यक्ष अरुण कुमार पाण्डेय तथा बलवंत सिंह ने अपना विचार व्यक्त करते हुए सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम टाउन महाविद्यालय के संगीत विभाग के प्रोफेसर अरविन्द उपाध्याय, और तबले पर उत्कृष्ट प्रस्तुति प्रधानाध्यापक मैनुद्दीन ने दिया।कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम सिंह और अध्यक्षा अवकाश प्राप्त शिक्षक त्रिभुवन सिंह नेकिया।ब्लाक की टीम मंत्री सत्यजीत सिंह जिसमें अनिल सिंह सेंगर आदि शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें