BREAKING NEWS

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

शिक्षक और स्नातक निर्वाचन की तैयारी में हुआ अधिग्रहण

नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ॰ ईरज रजा ने अपने कार्यालय पहुंच कर पद भार ग्रहण किया

Advertisment

जनपद की पहचान वाला कटहल नाला अब बनेगा सुन्दर,ग्रीन कॉरिडोर,बैठने,घुमने : 1807.2 लाख रुपये की लागत से शहर स्थित कटहल नाला अब होगा पर्यटन का अड्डा,जल निकासी से हरियाली तक मिलेगी अनेकों सुविधाएं

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में कटहल नाला के डिसल्टिंग विकास कार्य एवं सुंदरीकरण के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनपद बलिया में कटहल नाला के विकास एवं सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कुल 18.07 करोड़ रुपये (रु. 1807.20 लाख) की लागत आएगी। कटहल नाला निर्माण कार्य का भूमि पूजन 25 जनवरी को किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद, बलिया की सीमा के अंतर्गत कटहल नाला के विकास एवं सुंदरीकरण कार्यों के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस स्वीकृति के अंतर्गत परमंदापुर पुल से रामपुर महावल बैराज तक लगभग 2.00 किलोमीटर लंबाई में कटहल नाला का विकास एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा। परियोजना के तहत नाले के दोनों तरफ पाथे का निर्माण किया जाएगा और जगह जगह पर ग्रीन स्पेस, ग्रीन पार्क और मियावाकी फॉरेस्ट लगाया जाएगा। साथ ही साथ लोगों को बैठने के लिए बेंचेज लगाया जाएगा और दोनों ओर सोलर लाइटिंग का कार्य किया जायेगा। इस कार्य को कार्यदाई संस्था यूपी जल निगम (नगरीय) की इकाई कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएनडीएस), आजमगढ़ के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में जल निकासी की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी और बरसात के मौसम में होने वाले जलभराव से निजात मिलेगी। साथ ही शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल स्वरूप मिलेगा। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को इस परियोजना का अधिकतम लाभ मिल सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें