BREAKING NEWS

न्यायालय द्वारा जारी NBW/वारन्ट से सम्बन्धित एक वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार

माननीयों के आदेश पर ग्राम कैथोली में मजदूरों के अधिकारों विषयक जागरुकता शिविर आयोजित

144 लीटर अवैध शराब जो तस्करी हेतु ले जाया जा रहा था,बोलेरो गाड़ी सहित अभियुक्त गिरफ्तार

पत्रकारिता में निष्पक्षता,सेवा और सवाल करने से ही दूर होगी समाज की विकृतियाँ,वरिष्ठ पत्रकारों व अतिथियों का सम्मान

पति के महिला मित्र द्वारा नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर गलादबा कर हत्या कर झाड़ियों में फेंक दिया गया था,क ई सामान बरामद

Advertisment

ददरी मेला में निरहुआ-आम्रपाली की धमाकेदार प्रस्तुति : भोजपुरी रंग में रंगा ददरी मेला और भारतेन्दु कला मंच,तालियों से गूंजा पूरा दर्शक दीर्घा

Ajay Mishra

Mon, Nov 17, 2025

बलिया। ददरी मेले में रविवार को भारतेंदु मंच पर भोजपुरी संस्कृति का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भोजपुरी जगत के लोकप्रिय कलाकार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से मंच को सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने कलाकार दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे को पुष्प गुच्छ, ददरी मेला की स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया।

मंच पर निरहुआ ने अपने चर्चित गीत “निरहू रहे बीमार, निरहुआ सटल रहे” समेत कई लोकप्रिय गाने प्रस्तुत किए, जिन पर दर्शक झूम उठे। वहीं आम्रपाली दुबे ने अपने ऊर्जा से भरपूर अंदाज़ में “टुकुर-टुकुर कैसे ताकत वाला…” गीत, समेत कई लोकप्रिय गाने प्रस्तुत किए, जिन पर दर्शक झूम उठे। ददरी मेले में जुटी भारी भीड़ ने दोनों कलाकारों की प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम देर रात तक उत्साह और उल्लास के साथ चलता रहा। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रताप सिंह,पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, ईओ नगर पालिका सुभाष चंद्र सहित जिला प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें