BREAKING NEWS

लखनऊ में 09 सितम्बर से चल रहे धरने में बलिया से जायेगें कर्मी,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का समर्थन

कोटेदारोने किया अंगवस्त्रम और माल्यार्पण कर सम्मान

बलिया पुलिस और सर्विलांस सेल द्वारा विभिन्न जगहों से गुम हुए कुल 107मोबाइल बरामद कर उसके स्वामियों को लौटाया,खिले चेहरे

परसिया ने सोनवानी को रोमांचक मुलाबले मे हराया

अभियुक्तों ने स्वीकार किया की जान से मारने की नियत से गोली चलाई

Advertisment

कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम,परसिया ३३-३६ से विजयी : परसिया ने सोनवानी को रोमांचक मुलाबले मे हराया

Ajay Mishra

Sun, Oct 4, 2026

संवाददाता जितेंद्र यादव जीतू

हल्दी(बलिया)श्री योगी बाबा खेल मैदान,बबुआपुर, बेलहरी में रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि वार्ड नंबर 56 के जिला पंचायत सदस्य पद के भावी प्रत्याशी कैप्टन लखन लाल यादव ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच का शुभारंभ सोनवानी व परसिया के बीच रोमांचक मुकाबले में 3 अंको के अंतर से सोनवानी टीम को मात देकर परसिया ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। परसिया की टीम ने 36 अंक हासिल किए जबकि सोनवानी की टीम को 33 अंक पाकर संतोष हासिल करना पड़ा। विजेता परसिया टीम के कैप्टन विशाल यादव व उप विजेता टीम सोनवानी को अंगवस्त्र,मोमेंटो एवं नकद पुरस्कार देकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैप्टन लखन लाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी हुई प्रतिभाओं को अपनी कला और कौशल दिखाने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं। कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल हमारी मिट्टी से जुड़े हैं,जो बच्चों और युवाओं में टीम भावना और अनुशासन विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि खेलकूद से खिलाड़ियों का शारीरिक और मानसिक विकास होता हैं,जिससे उनका भविष्य उज्जवल बनता हैं। इस अवसर पर एअरफोर्स अधिकारी एच.बी. तिवारी,कैप्टन दद्दन यादव,सुबेदार ओमप्रकाश यादव, सुबेदार परशुराम यादव,सुबेदार अजय सिंह,सुबेदार वीरेन्द्र यादव, नायब सूबेदार व पूर्व प्रधान उदय यादव,पूर्व सैनिक अनिल पाण्डेय, प्रधान बलराम यादव,हृदयानंद, देवेन्द्र,गोपाल,अमर नाथ,परमात्मा, सुग्रीव,अनिरूद्ध, नंदजी,सुदर्शन, पिंटू,शिवधन, रामबली सहित कमेटी के सदस्य छात्र नेता राहुल पासवान,शंकर राम,पतरू,रवि, छोटक,लाला, विवेक,सूरज, विक्की,अर्जून आदि मौजूद रहें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें